🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : कालियाचक की घटना भाजपा का 'ब्लू-प्रिंट' - ममता बनर्जी के आरोप पर अमित शाह का जवाब, 'घर में घुसकर हराएंगे'

अमित शाह ने भी ममता बनर्जी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 02, 2026 19:04 IST

पश्चिम बंगाल का सियासी पारा गुरुवार (2 अप्रैल) को अपने चरम पर पहुंच गया। अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कालियाचक की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने सीधे शब्दों में इस घटना के पीछे अमित शाह का हाथ होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मैं उन्हें माफ नहीं करूंगी।

दूसरी ओर अमित शाह ने भी ममता बनर्जी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं।

'अमित शाह का ब्लू-प्रिंट'

SIR के काम से मालदह गए 7 न्यायाधीशों को बुधवार को करीब 15 घंटे तक रोककर रखने के मामले में राज्य का राजनैतिक पारा चढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना की NIA अथवा CBI से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को सागरदिघी में अपनी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने इस घटना का जिक्र करते हुए इसे 'भाजपा की साजिश' करार दिया।

इसके बाद सूति में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीधे तौर पर अमित शाह पर इस घटना का ब्लू-प्रिंट बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि कोई अशांति में शामिल न हो, यह भाजपा की योजना है। उनके उकसावे में न आएं।

ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे हाथ में अब प्रशासन नहीं है। मेरी सारी शक्तियां छीन ली गई हैं। एक तरफ गृह मंत्री और दूसरी तरफ राज्यपाल को साथ लेकर चुनाव आयोग यहां सुपर राष्ट्रपति शासन चला रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग गृह मंत्री अमित शाह की बात सुनता है, मेरी नहीं।

Read Also | भवानीपुर में अमित शाह का ऐलान- ‘15 दिन बंगाल में रहूंगा’, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन पर मेगा रोड शो

ममता बनर्जी ने इस घटना की वजह से राज्य की छवि खराब होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वे चुनाव रद्द कराने की साजिश कर रहे हैं। एक घटना के आधार पर पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब बताया जा रहा है।

'घर में घुसकर हराने के लिए ही शुभेंदु अधिकारी को उतारा गया है'

दूसरी ओर भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने मौके पर शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोलकाता आए थे। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया से पहले हाजरा में सभा को संबोधित किया और तृणमूल सुप्रीमो को हराने का ऐलान किया। अमित शाह ने सीधे शब्दों में हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी को उनके घर में घुस कर हराने के लिए ही शुभेंदु अधिकारी को इस सीट से उतारा गया है। हालांकि कालियाचक के मामले में अमित शाह ने कोई टिप्पणी नहीं की।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कालियाचक के मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने राज्य के एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता को फटकार लगायी है। उन्होंने कहा कि यह आपकी विफलता का परिणाम है। बुधवार की रात को 1 बजे तक मैं खुद जागकर स्थिति पर नजर रख रहा था। यह शर्मनाक और निंदनीय है। आप सभी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर काम कर रहे हैं। इतना राजनीतिक ध्रुवीकरण मैंने देश में कहीं नहीं देखा।

Read Also | तालडांगरा में अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर तीखा प्रहार, बोले- ‘जिन्हें हम हटाते हैं, भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाती है’

ममता बनर्जी को दिया जवाब

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अमित शाह को साजिशें रचने के बजाए सीधे चुनावी मैदान में लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से जबरदस्ती लोगों के नाम हटाकर अमित शाह सोच रहे हैं कि चुनाव जीत जाएंगे। अगर हिम्मत है तो आमने-सामने की लड़ाई लड़ें। 'खेला होबे'।

हाजरा में शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इसका जवाब देते हुए पलटवार किया, 'भवानीपुर की सीट से जीत मिलते ही पूरे बंगाल में परिवर्तन आएगा। मैंने शुभेंदु दा (अधिकारी) से कहा है कि सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, ममता बनर्जी को उनके घर में घुसकर हराना होगा।'

अमित शाह ने पिछले चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी ममता (बनर्जी) ने सरकार तो बनाई, लेकिन नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। इस बार ममता पूरे राज्य में तो हारेंगी ही, भवानीपुर में भी हारेंगी, क्योंकि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है।

Read Also | मालदह में तनाव : प्रदर्शनकारियों के पत्थर से टूटा SP के एस्कॉर्ट कार का शीशा, फूटा ड्राइवर का सिर

हालांकि ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मानती हूं कि आपमें आक्रोश हो सकता है। आप आंदोलन कर सकते हैं लेकिन वह शांतिपूर्ण होना चाहिए। न्यायिक अधिकारियों के पास न जाएं, कृपया उनपर हाथ न उठाएं।

एक ओर जब ममता बनर्जी शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कर रही हैं, उसी समय अमित शाह का दावा था कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते पूरे राज्य में हथियारों का कारोबार बढ़ गया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ममता सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे राज्य की जनता उन्हें सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। ममताजी ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना डाला है जिससे पूरा राज्य परेशान है। उन्होंने भवानीपुर सीट की जनता से शुभेंदु अधिकारी को जिताने की अपील की।

भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कालियाचक की घटना के लिए सीधे ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि ममता बनर्जी की लगातार उकसावे की वजह से ही यह घटना घटी है। उन्होंने यह भी कहा कि वाम शासन के दौरान अनिता देवान की जिस तरह हत्या हुई थी इस मामले में भी वैसी ही साजिश की आशंका थी।

Articles you may like: