🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कौन हैं ‘माशूका’ गाने के स्टार्स और उनकी केमिस्ट्री क्यों छा रही है इंटरनेट पर। जानें वायरल होने का राज

‘माशूका’ ने सिर्फ 10 दिनों में 7 मिलियन व्यूज कैसे किए

By डॉ.अभिज्ञात

Apr 02, 2026 21:09 IST

म्यूज़िक की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से छा रहा है-बीइंग म्यूज़िकल रिकॉर्ड्स। और इसकी लेटेस्ट रोमांटिक पेशकश “माशूका” ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिर्फ 10 दिनों में गाने ने 7 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी नए लेबल के लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं!


केमिस्ट्री ऐसी कि फैंस हुए दीवाने

गाने में नजर आएअनस हरजाई और निशा खान की जोड़ी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नैचुरल और दिल छू लेने वाली है कि फैंस बार-बार वीडियो देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे।


दिल को छू जाने वाला म्यूज़िक

गाने की धुन खुद अनस हरजाई ने तैयार की है, जबकि कीर्ति उपाध्याय की आवाज ने इसमें जान डाल दी है। रोमांटिक फील और मॉडर्न टच का ऐसा मिक्स है कि हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं-यही वजह है कि गाना बार-बार सुना जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।


विजुअल्स भी किसी फिल्म से कम नहीं

डायरेक्टर मयंक फ्लैश ने वीडियो को पूरी तरह फिल्मी अंदाज में पेश किया है। खूबसूरत लोकेशंस, स्मूद ट्रांज़िशन और इमोशनल स्टोरीलाइन-सब कुछ परफेक्ट है।


पर्दे के पीछे भी मजबूत टीम

इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है आकाश कुमार और शशांक समैयार ने, जिन्होंने हर छोटी-बड़ी डिटेल पर खास ध्यान दिया।


क्यों बन रहा है ‘माशूका’ इतना बड़ा हिट?

इमोशनल स्टोरी जो दिल से जुड़ती है, शानदार म्यूज़िक और याद रह जाने वाली धुन, दमदार केमिस्ट्री और विजुअल अपील, सोशल मीडिया पर जबरदस्त शेयरिंग। “माशूका” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक ऐसा डिजिटल ट्रेंड बन चुका है।

Articles you may like: