🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का खुलासा : 'यालिना' के लिए कितनी लड़कियों का लिया गया था ऑडिशन?

क्या आप जानते हैं आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के लिए यालिना जमाली को ढूंढना इतना आसान भी नहीं रहा। इस बारे में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 28, 2026 19:41 IST

'धुरंधर : द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म में न सिर्फ रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ हो रही है बल्कि इस फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को ही 'ड्रीम टीम' करार दिया जा रहा है। ऑन स्क्रीन सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के लिए यालिना जमाली को ढूंढना इतना आसान भी नहीं रहा। इस बारे में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है।

क्या थी कास्टिंग की कहानी?

हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि 'यालिना जमाली' के किरदार के लिए करीब 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था। शुरुआत में हमने कभी यह सोचा कि जिस जगह की लड़की हमें दिखाई है उसके लिए एकदम नया चेहरा होना चाहिए। कभी हमने जाने-माने एक्टर्स के बारे में भी सोचा। मुझे और आदित्य को अलग-अलग लोगों ने मैसेज भेजा। मुझे तो कई लोगों ने यह भी पूछा कि मुझे क्यों नहीं?

मुकेश बताते हैं कि हम एक ऐसी लड़की को लेना चाहते थे जिसका पहले कोई बैकग्राउंड न हो ताकि ऐसा इसलिए लगे कि रणवीर जिस दुनिया में जा रहे हैं, वह लड़की भी उसी दुनिया की है।

ब्रीफ साफ था

छाबड़ा बताते हैं कि हमने 1000 से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन लिया। हमारा ब्रीफ बिल्कुल साफ था, नया चेहरा, एक नया अंदाज और भाषा भी। ऐसा लगना चाहिए कि वह उसी देश की रहने वाली है। मुकेश छाबड़ा ने कहा कि अगर आपने फिल्म का पार्ट 2 यानी 'धुरंधर : द रिवेंज' देखा होगा तो एक सीन में यालिना कहती है, 'क्या तुम हिंदुस्तानी एजेंट हो?' वहीं मेरी ऑडिशन स्क्रिप्ट थी। मुझे याद है शॉर्टलिस्ट करने के बाद हमने कम से कम 50 लोगों के साथ वह सीन किया था। फिर 30 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया, फिर 20, 10, 5, 3 और आखिर में हमें हमारी यालिना मिली।

आदित्य धर का रिएक्शन

मुकेश छाबड़ा ने सारा अर्जुन का ऑडिशन तुरंत आदित्य धर को Whats App पर भेजा। आदित्य ने पूछा कि यह कौन है? मैंने कहा कि नई लड़की है। बाल कलाकार के तौर पर कुछ ऐड फिल्मों में काम कर चुकी है। कास्टिंग के समय काफी हिसाब-किताब लगाना पड़ता है। उसने जबरदस्त ऑडिशन दिया। छाबड़ा बताते हैं कि वह ऑडिशन को रिलीज करेंगे और तभी समझ में आएगा कि उन्होंने यालिना जमाली के किरदार के लिए सारा अर्जुन को क्यों चुना!

Articles you may like: