🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'धुरंधर 2' के मुरीद हुए SS राजामौली, रणवीर सिंह की कौन सी सीन को बताया मास्टरक्लास?

मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली भी 'धुरंधर - द रिवेंज' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर न सिर्फ फिल्म की सराहना की है बल्कि इसकी एक सीन को मास्टरक्लास तक बता डाला है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 21, 2026 17:01 IST

रिलीज होने के बाद से ही अपने पहले पार्ट की तरह फिल्म 'धुरंधर - द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के भी दिग्गज इस फिल्म और इससे जुड़े कलाकारों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली भी 'धुरंधर - द रिवेंज' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर न सिर्फ फिल्म की सराहना की है बल्कि इसकी एक सीन को मास्टरक्लास तक बता डाला है।

'धुरंधर - द रिवेंज' की तारीफ में क्या कहा?

अपने पोस्ट में एसएस राजामौली ने लिखा है कि मुझे फिल्म 'धुरंधर' बहुत पसंद आयी थी लेकिन 'धुरंधर - द रिवेंज' ने तो भावनाओं और स्केल के मामले में मूल फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के चयन, तकनीकी पक्ष, संगीत, फिल्म का निर्माण, निर्देशन सब कुछ शानदार है। कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट हैं जो तनाव के साथ भावनाएं जगाती हैं। फिल्म के आखिरी सीन तक दर्शकों को अपनी सीट से चिपका कर रखती है।

बता दें, एसएस राजामौली खुद भी बेहद शानदार निर्देशक हैं। यह वहीं निर्देशक हैं जिन्होंने 'बाहुबली' के दोनों पार्ट्स और 'RRR' का निर्देशन किया था जिसकी चर्चाएं ऑस्कर के मंच तक हुई थी। SS राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है।

इस सीन को बताया मास्टरक्लास

अपने पोस्ट में राजामौली ने 'धुरंधर - द रिवेंज' की पूरी टीम को बधाई दी लेकिन एक खास सीन की चर्चा जिक्र करना नहीं भूले। फिल्म 'धुरंधर - द रिवेंज' के एक सीन में जहां जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) अपनी बहन को बुरी हालत में पाता है - बकौल राजामौली यह सीन एक मास्टरक्लास है। इस सीन में रणवीर सिंह के चेहरे के भाव से लेकर उनका बॉडी लैंग्वेज तक...किसी को भी भावुक बनाने के लिए काफी है। उन्होंने इस सीन में रणवीर सिंह की एक्टिंग के मास्टरक्लास करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने खासतौर पर आर. माधवन के काम की सराहना की।

गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर - द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर आधिकारिक तौर पर रिलीज होने से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया था। फिल्म के पेड प्रीमियर ने 43 करोड़ रुपए कमाए थे। पहले दिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 102.55 करोड़ रुपए रही। दूसरे दिन (शुक्रवार) को फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए और शनिवार (आज) सुबह 11 बजे तक इस फिल्म ने 20.72 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फिल्म ने अब तक 246.99 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। संभावना जतायी जा रही है कि वीकेंड यानी कल (रविवार) फिल्म की कमाई फिर से 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और फिल्म की कुल कमाई 500 करोड़ तक या उससे ज्यादा हो सकती है।

Articles you may like: