सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में छायी हुई है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
सलमान खान की यह फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म का नाम अब पहले से भी कहीं ज्यादा तगड़ा होने वाला है। सलमान खान ने एक बार फिर से एक पोस्ट शेयर कर फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जिसमें फिल्म का नाम भी रिविल किया है।
'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम
सलमान खान के खुद के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का पहले नाम रखा गया था 'बैटल ऑफ गलवान'। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से कुछ समय पहले सलमान खान ने खुद ही फिल्म का नया नाम रिविल किया है। इस फिल्म का नया नाम अब होगा 'मातृभूमि : May War Rest in Peace'। फिल्म का बड़ा ही दमदार पोस्टर भी बनाया गया है जिसे फिल्म के बदले हुए नाम के साथ जारी किया गया है। हालांकि यह एक वॉर ड्रामा है लेकिन फिल्म का नया नाम आज के समय में बहुत बड़ा संदेश देता दिखाई दे रहा है।
May War Rest In Peace #Maatrubhumi@LakhiaApoorva @IChitrangda #HimeshReshammiya #CchintanShah @SKFilmsOfficial @SKF_Music @ShamiraahN pic.twitter.com/8eE4VgNhAK
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 16, 2026
क्यों बदला गया नाम?
फिल्म के असली नाम को लेकर कई तरह के विवाद सामने आ रहे थे। माना जा रहा है कि फिल्म को विवादों से दूर रखने के लिए ही इसके नाम में बड़ा बदलाव किया गया है। जानकार मान रहे हैं कि सलमान खान की इस फिल्म के रिलीज के समय कोई परेशानी पैदा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही मेकर्स ने विवादित नाम को बदलने का फैसला ले लिया।
क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित बतायी जाती है। लेकिन फिल्म की कहानी से अधिक फिल्म के नाम के साथ लगे टैग लाइन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 'May War Rest in Peace' यह लाइन आज के समय में जब कई देशों के बीच हिंसात्मक युद्ध चल रहे हैं, तो लड़ाई-झगड़े को भूलकर दुनिया में शांति कायम करने का संदेश देती है।