सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी एन्फोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) ने पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। मिली जानकारी के अनुसार ED ने सिलीगुड़ी, हावड़ा, विधाननगर और दुर्गापुर में छापेमारी। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया यह छापेमारी एक “गैरकानूनी” कॉल सेंटर की गतिविधियों से संबंधित है।
हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किसी राजनीतिक फंडिंग अथवा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रलोभनों से संबंधित है या नहीं।
PTI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ED ने सिलीगुड़ी, हावड़ा, विधाननगर और दुर्गापुर में 10 जगहों पर छापेमारी की। इस मामले में जिन लोगों के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया उनमें शामिल हैं - सुराश्री कर, सम्राट घोष और सुभजीत चक्रवर्ती समेत अन्य। अधिकारियों का दावा है कि जांच के दायरे में आए लोगों ने फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी भी किया है।
बता दें, रविवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित की। आयोग के अनुसार बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को असम, केरल और तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी एक साथ होगी जाएगी।