जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले थे, उसी दिन गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया था। तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के आपसी संघर्ष की वजह से इलाके में तनाव फैल गया था।
सिर्फ इतना ही नहीं राज्य की मंत्री शशि पांजा के घर पर भी पथराव किया गया जिसमें उनके घर की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए थे। यह सब कुछ ऐसे समय में हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में मौजूद थे। कोलकाता पुलिस ने बताया है कि इस घटना में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरीश पार्क की घटना को लेकर तृणमूल और भाजपा, दोनों पक्षों ने ही शनिवार की रात को थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवायी है। भाजपा ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें, राज्य के दो प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस झड़प में कानून-व्यवस्था को लागू करने और परिस्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को भी चोट आयी है। बताया जाता है कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें बऊबाजार थाना के ओसी बाप्पादित्य नष्कर भी शामिल हैं।
Read Also | पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले रणक्षेत्र बना गिरीश पार्क, शशि पांजा के घर पर हमले का आरोप
इसके अलावा 8 अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आयी है जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें से 6 लोगों को छोड़ दिया गया है और 2 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तृणमूल का आरोप है कि सभा में जाते समय बस से उतरकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री शशि पांजा के घर के सामने पथराव किया।
इसका विरोध करने पर हाथापाई की गयी। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि बस को निशाना बनाकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ही पत्थर फेंका था। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।
Read Also | BJP ने हत्या की साजिश रचीः शशि पांजा, पार्षदों के साथ मिलकर हमला किया-सुकांत मजूमदार का दावा
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा गुंडों को पाल रही है, हत्यारों को पाल रही है। ये लोग मारना चाहते हैं। तृणमूल कार्यकर्ता मेरे घर के सामने फ्लेक्स लगा रहे थे। भाजपा के गुंडे सीधे बस से उतरकर फ्लेक्स को फाड़ दिया। मेरे सहकर्मियों से मारपीट की। हमने विरोध किया। मेरे पेट पर सीधे ईंट मारा गया। हत्या करने का इरादा था।
वहीं प्रदेश भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद सुकांत मजुमदार ने एक वीडियो दिखाकर पलटवार करते हुए तृणमूल पर आरोप लगाया कि भाजपा की बस पर हमला किया गया था। प्रत्येक पार्षद इसमें शामिल हैं। उनका नेतृत्व शशि पांजा ने किया। पुलिस ने गाड़ी को रोका था। सभा में लोग न पहुंच सकें यहीं कोशिश की गयी थी। बंगाल के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं।