🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में ब्रिगेड रैली, सभा से जुड़ी हर खबर का अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड में रैली से जुड़ी हर खबर का अपडेट जाने यहां।

By Moumita Bhattacharya

Mar 14, 2026 13:02 IST
2026-03-14 16:23

इस बार का चुनाव बंगाल की आत्मा को बचाने का चुनाव होगा - नरेंद्र मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो संस्थान निष्पक्ष चुनाव करवाना चाहती है, उनकी भूमिका पर ही सवाल उठायी गयी है। इस तरह का व्यवहार भारतीय सेना के साथ भी किया गया है। बालाकोट स्टाइक के समय भी तृणमूल ने सवाल उठाया था। इस अराजकता को दिल्ली तक पहुंचाने की कोशिश की गयी थी। संसद में भी नियमों का उल्लंघन किया गया। आज की जो सभा है, उसने लोगों की चेतना को जगाने का सबूत है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग से कोलकाता तक एक ही चर्चा हो रही है - बंगाल बदल रहा है। कुछ लोग सोच रहे हैं परिवर्तन संभव नहीं है। लेकिन लोग चाहते हैं और इसे रोकने की क्षमता किसी में नहीं है। बंगाल के लोग जब जागेंगे तब इतिहास बदल देंगे। इस बार मैं वहीं आत्मविश्वास देख पा रहा हूं।

2026-03-14 16:07

आरजी कर अस्पताल की घटना को लोग नहीं भूल पाए हैं - नरेंद्र मोदी

वाम सरकार में अपहरण, हत्या का समय कोई नहीं भूल पाया था। इस वजह से वाम सरकार को हटाकर काफी उम्मीदों से तृणमूल सरकार को लाया गया था। तृणमूल पर भरोसा किया गया था। तृणमूल ने वाम जमाने के गुंडों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। आज गुंडों की स्वाधीनता है बंगाल में। महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार किया जा रहा है। इस राज्य में अगर कोई अपराध होता है तो वहां अपराधी तृणमूल का नेता होता है, या फिर वह अपराधी किसी प्रकार से तृणमूल के साथ जुड़ा होता है। संदेशखाली की घटना, आरजी कर अस्पताल की छात्रा से निर्ममता की घटना को कोई नहीं भूल पाया है।

2026-03-14 15:48

युवाओं को न डिग्री मिल रही है, न नौकरी - मोदी

यह सरकार बंगाल के युवाओं को राज्य छोड़कर भाग जाने का बंदोबस्त कर रही है। लेकिन बंगाल के लोग किसी जमाने में पूरे देश को आगे बढ़ाने में मदद करते थे। अब युवाओं को न तो डिग्री मिल रही है और न ही नौकरी। काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। कांग्रेस, सीपीएम, तृणमूल की सरकार आयी। सिर्फ अपना पॉकेट भरी। बंगाल का विकास रोक दिया गया। बंगाल को पीछे ले जाया गया है। निवेश बंद हो गए हैं। तृणमूल सरकार नौकरी बेच रही है। अब समय आ गया है स्थिति को बदलने का।

2026-03-14 15:40

जंगलराज खत्म होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है - नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी - आपलोगों को रोकने के लिए ब्रिज बंद कर दिया गया है। गाड़ियों को रोका जा रहा है। ट्रैफिक जाम किया गया है। भाजपा का झंडा फेंक दिया गया है। निर्दयी सरकार देख ले, आज के इस सभा को नहीं रोका जा सका है। जंगलराज खत्म होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बंगाल में कानून का शासन बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है। तृणमूल के किसी भी अत्याचारी को नहीं बख्शा जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा।

2026-03-14 15:38

जहां तक नजर जा रही है सिर्फ लोग नजर आ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - मेरे प्यारे पश्चिम बंगाल निवासी भाई-बहन। मेरा आपको दिल से प्रणाम। ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान और बंगाल के लोगों की यह ऐतिहासिक सभा है। जहां तक नजर जा रही है सिर्फ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। यह एक अद्भुत नजारा है। आपका यह उत्साह ही बता रहा है कि बंगाल के लोगों के मन में क्या चल रहा है!

2026-03-14 15:20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'विकसित' बंगाल बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क और रेल जितना महत्वपूर्ण है, पोर्ट और जलपथ का विकास भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। कोलकाता और हल्दिया जैसे पोर्ट पूर्वी भारत के वाणिज्यिक प्रसाक के लिए पिछले लंबे समय से प्रमुख सहायक रहे हैं। खिदिरपुर डॉक कार्गो की क्षमता को बढ़ाने का लक्ष्य बनाया गया है। बंगाल जिस प्रकार से पूरे देश को दिशा दिखाता है, मुझे विश्वास है कि बंगाल को फिर से 'विकसित' बंगाल में बदला जा सकता है।

2026-03-14 15:07

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - कोलकाता से पूर्वी भारत के विकास के नए अध्याय का आगाज हुआ है। 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया। यह परियोजना पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नया आकार देगी। लाखों लोग इससे लाभान्वित होंगे। क्लिक कर पूरा पढ़े

2026-03-14 14:59

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ब्रिगेड, क्या देंगे संदेश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड मैदान में पहुंच चुके हैं। सभा में नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल छा गए। चुनाव की घोषणा से ठीक पहले नरेंद्र मोदी क्या संदेश देते हैं, यह सुनने के लिए भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सभी इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा समर्थक पर हमले का आरोप

गिरीश पार्क रणक्षेत्र बन गया है। आरोप है कि पीएम मोदी के ब्रिगेड सभा में शामिल होने के लिए कुछ भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता जा रहे थे। आरोप है कि उसी समय उन पर कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों ने हमला किया। तृणमूल का आरोप है कि मंत्री शशि पांजा के घर पर हमला किया गया है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर पर पथराव किया। क्लिक कर पूरा पढ़ें

मंत्री शशि पांजा के घर पर हमले का आरोप Ei Samay

2026-03-14 13:40

पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए ब्रिगेड के मंच पर दिलीप घोष-मिथुन चक्रवर्ती

ब्रिगेड की सभा में प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेता पहुंच चुके हैं। सभा मंच पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष व एक्टर तथा भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंच चुके हैं।

2026-03-14 13:14

दुर्गापुर से स्पेशल ट्रेन से हावड़ा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए दुर्गापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से स्पेशल ट्रेन से भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा पहुंचे। इस ट्रेन से दुर्गापुर के अलावा पांडवेश्वर, अंडाल, बांकुड़ा, विष्णुपुर से भी भाजपा कर्मी हावड़ा पहुंचे हैं।

2026-03-14 13:14

वेसल से सुन्दरवन से कोलकाता आए भाजपा कर्मी

शनिवार की सुबह सुन्दरवन से वेसल से भाजपा के कर्मी व समर्थक कोलकाता पहुंचे। शनिवार को भाजपा नेताओं ने इस सभा में करीब 5 लाख से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया था। इसके बाद ही सुन्दरवन के सागर, नामखाना, पाथरप्रतीमा समेत अन्य जगहों से भाजपा समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

2026-03-14 13:00

चुनाव से पहले राज्य को मिलेगी कौन-कौन सी सौगात?

राजनैतिक जनसभा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड की सभा से कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सड़क परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पहल की जा रही है। कौन-कौन सी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन? 1. 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानागढ़ से पालसिट तक 6 लेन की सड़क। इसकी लंबाई 68 किलोमीटर होगी। इस परियोजना में ₹2450 खर्च होगा। 2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्य 114 पर भेदिया में 4 लेन की सड़क का निर्माण। खर्च ₹195 करोड़। 3. हल्दिया में डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर 2 का यंत्रीकरण। परियोजना का खर्च ₹298 करोड़। 4. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारखावा अड्डा से पानागढ़ तक 6 लेन चौड़ी सड़क। इसकी लंबाई करीब 115 किलोमीटर होगी। परियोजना का खर्च ₹3233 करोड़। 5. इच्छामति नदी पर स्वरुपनगर में ब्रिज का निर्माण। परियोजना का खर्च ₹16 करोड़। 6. अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत पश्चिम बंगाल के 6 रेलवे स्टेशनों के सुन्दरीकरण का उद्घाटन। स्टेशन हैं - अनारा, तमलुक, हल्दिया, बराभूम, सिउड़ी, कामाख्यागुड़ी। इसके साथ ही पुरुलिया-आनंदविहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इन परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ शिलावती नदी पर, कंसावती नदी पर नए ब्रिज, हावड़ा ब्रिज पाइलन से निमतला घाट तक तट सुरक्षा का काम, दुबराजपुर बाईपास निर्माण समेत अन्य कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

Prev Article
कहां देख सकेंगे PM नरेंद्र मोदी की 'हाई वोल्टेज' जनसभा का LIVE?
Next Article
'बंगाल की हर महिला पर हमला’,शशि पांजा पर हुए हमले को लेकर अभिषेक ने मोदी पर उठाई उंगली

Articles you may like: