मौत को आमने-सामने से महसूस करना लेकिन यह अनुभव कोई खतरा मोल लेकर नहीं बल्कि एक फेस्ट में लिया जा सकता है। यह मौका मिल रहा है कि थाईलैंड में। थाईलैंड में आयोजित किया जा रहा है 'Death Fest' (डेथ फेस्ट)। यहां जीवन की कड़वी सच्चाई से लोगों का सामना करवाया जा रहा है।
आइए आपको इस अनोखे फेस्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं -
क्यों शुरू किया गया 'Death Fest'?
मौत एक अटल सत्य है। इसे स्वीकार करने के अलावा और कोई चारा नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी होते हैं जो इस सच्चाई से भागते हैं, इसे स्वीकार करना नहीं चाहते हैं। मृत्यु के डर में जीते हैं और इस वजह से जीवन का आनंद नहीं उठा पाते हैं। इस सच्चाई से सामना करवाने के लिए ही थाईलैंड में 'Death Fest' का आयोजन किया जा रहा है।
इस फेस्ट का आयोजन 'द क्लाउड' मैगजीन के चीफ एडिटर जकंक्लोद बैईंखान ने कहा कि हर किसी के जीवन में मौत आती है। हम अक्सर सोचते भी हैं कि मौत का अनुभव कैसा होता होगा। लेकिन हमें यह सोचना चाहिए कि हमारे जाने के बाद जो लोग रह जाते हैं उनके लिए यह सहना कैसा होता होगा है। इसी लक्ष्य से 'Death Fest' की शुरू की गयी है। इस साल इस मेले का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया है।
Ei Samay कॉफिन में लेटकर मौत को करें अनुभव
'Death Fest' में एक प्रदर्शनी लगायी गयी है जिसका नाम 'टेस्ट डाई' है। इस मेले में आने वाले लोग मौत को अनुभव कर सकेंगे। यहां कई आकारों और डिजाइन के कॉफिन है जिसमें लेटकर उसे अनुभव ले सकते हैं। इस मेले में ऐसे कॉफिन भी मौजूद हैं जो प्राकृतिक रूप से शवों को सड़ा डालते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि मौत के बाद उसे उसकी पसंदीदा कॉफिन में लेटाकर ही दफनाया जाए, तो इसका चयन भी कर सकेंगे। यहां पालतू पशुओं के लिए भी कॉफिन चुनने का मौका मिलेगा।