19 अप्रैल 2026 से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। अगर आप भी इस साल चार धाम या किसी भी एक धाम की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान दें। चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी धाम की यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर आप केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री अथवा यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, रजिस्ट्रेशन करवा लें।
हम आपको बता रहे हैं कि ऑनलाइन, मोबाइल ऐप और व्हाट्स ऐप के माध्यम से कैसे आप चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे! इससे आपको रजिस्ट्रेशन के ऑफलाइन काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरी भी नहीं होगी।
कैसे करेंगे चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन?
सबसे पहले उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं। यहां जाकर एक-एक कर सभी जानकारियां भरकर आप ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
- उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां Register/Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।
- अब जो पेज खुला वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारियां भरे।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे वेरिफाई कर लें। ऐसा करने से आपकी लॉग इन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अब Register for Yatra विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने सहयात्रियों से जुड़ी अन्य जानकारियां भरें और पहचान पत्र अपलोड करें।
- सबसे अंत में फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन स्लिप को जरूर डाउनलोड कर लें।
मोबाइल से कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन मोबाइल से करने के लिए प्ले स्टोर या गूगल स्टोर से Tourist Care Uttarakhand ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद इसमें लॉग इन करें और बाकी की जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।
व्हाट्स ऐप पर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
राज्य सरकार ने तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्स ऐप (Whats App) पर भी रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के कॉन्टैक्ट लिस्ट में 8394833833 नंबर को सेव कर लें। यह एक चैट बॉट है। अब इसपर 'Yatra' लिखकर एक संदेश भेजे। इसके आगे की पूरी प्रक्रिया चैट बॉट ही बताता जाएगा, जिसे फॉलो कर आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।