🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कश्मीर या दिल्ली नहीं बंगाल की इन जगहों पर भी हो सकता है ट्यूलिप के फूलों का दीदार

उत्तर बंगाल में कई ऐसे शहर हैं जहां ट्यूलिप के फूलों को देखा जा सकता है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 21, 2026 19:06 IST

फरवरी के अंत से लेकर अप्रैल का शुरुआत, यह ऐसा समय होता है जब रंग-बिरंगे ट्यूलिप के फूल खिलते हैं। खासतौर पर इन फूलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और यहां तक कि दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का रूख भी करते हैं। पर क्या आप जानते हैं, इन तीनों जगहों के अलावा पश्चिम बंगाल में ऐसी कई जगहें हैं जहां इन फूलों का दीदार आप कर सकेंगे?

जी हां, उत्तर बंगाल में कई ऐसे शहर हैं जहां ट्यूलिप के फूलों को देखा जा सकता है। आइए उन शहरों के बारे में जान लेते हैं -

दार्जिलिंग

पहाड़ों की रानी के नाम से परिचित दार्जिलिंग की लोकप्रियता सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी फैली हुई है। दार्जिलिंग के कई सरकारी बागीचों व होटलों में ट्यूलिप के फूलों को उगाया जाता है। इसलिए अगर दार्जिलिंग जाते हैं और किसी होटल के गार्डन में आपको ये फूल दिख गए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है।

ANI

मीरीक

दार्जिलिंग जिले का एक शांत पहाड़ी शहर। मीरीक अब ट्यूलिप के फूलों की वजह से भी लोकप्रिय होता जा रहा है। स्थानीय बगीचों से लेकर निजी रिसॉर्ट आदि में आप इन फूलों को देख सकते हैं। अगर इस समय आप दार्जिलिंग की ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं तो मीरीक को भी उसमें जरूर शामिल कर लें।

कालिम्पोंग

कालिम्पोंग भले ही अपने ऑर्किड नर्सरी के कारण जाना जाता है लेकिन हाल के दिनों में यहां ट्यूलिप के फूल भी तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। पहाड़ी वातावरण की वजह से ट्यूलिप के फूल यहां बहुत अच्छी तरह से खिल भी रहे हैं। इसके अलावा कार्सियांग में कुछ लोगों के निजी बागीचे में भी आपको ट्यूलिप के फूल देखने को मिल सकते हैं। संभव से अनुरोध करने पर आपको इन फूलों की अच्छी तस्वीर खिंचने का मौका भी मिल जाए।

Prev Article
क्या मार्च में कश्मीर जाने का प्लान है? ये 5 वजहें आपको तुरंत टिकट बुक करने पर कर देंगी मजबूर

Articles you may like: