🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नोएडा में कब से शुरू हो रहा है फ्लावर फेस्टिवल? कितनी है एंट्री शुल्क, कब होगा खत्म? जानिए यहां हर Detail

कब से शुरू हो रहा है नोएडा फ्लावर फेस्टिवल? कब तक चलेगा और क्या है एंट्री शुल्क?

By Moumita Bhattacharya

Feb 13, 2026 19:22 IST

सर्दियां विदा हो रही हैं लेकिन फेस्टिवल अभी बाकी है। जी हां, पिछले कुछ सालों से दिल्ली व NCR में रहने वाले लोगों का पसंदीदा नोएडा फ्लावर फेस्टिवल एक बार फिर से शुरू होने वाला है। नोएडा अथॉरिटी द्वारा आयोजित इस फ्लावर फेस्टिवल को 38वें वसंत उत्सव फ्लावर शो के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें NCR में नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव के लोग एक साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।

किसी भी आम गार्डन शो के मुकाबले नोएडा फ्लावर फेस्टिवल पर पारंपरिक फ्लोरिकल्चर के साथ ही आधुनिक और इको-फ्रेंडली तरीकों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

कौन सी चीजों को न करें Miss!

फ्लोरल एग्जिबिशन - फ्लावर फेस्टिवल में फूलों की खुशबू न बिखेरे, ऐसा भला कैसे होगा। यहां बड़ी संख्या में मौसमी और एग्जॉटिक फूलों को करीब से देखा और महसूस किया जा सकता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाएं। रंगों की ऐसी छटा शायद ही कहीं और देखने को मिलती होगी।

थीम पर सजा बगीचा - फ्लावर फेस्टिवल में बगीचा को अलग-अलग थीम के आधार पर सजाया गया है जहां आपको यह भी आइडिया मिलेगा कि घर के होम गार्डन को कैसे सजाया जाए! कौन से रंगों के फूलों के पौधों के पास किन पौधों को रखने से उनकी सुन्दरता खिल कर सामने आएगी।

फोटोग्राफी और कलाकारी - यहां के फ्लोरल बैकग्राउंड में फोटो खिंचना या खिंचवाना हो, फूलों की आकर्षक तस्वीरों को कैमरे में कैद करना हो तो एक बार जरूर फ्लावर फेस्टिवल में घूमने आएं।

Pixabay

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल की महत्वपूर्ण जानकारियां -

कहां - शिवालिक पार्क (नोएडा हाट के पास)

कब से कब तक - 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026

समय - सुबह 10 से शाम 7 बजे तक

एंट्री शुल्क - निःशुल्क

Prev Article
भीमबेटका में बन रहा देश का पहला ‘रॉक आर्ट इको पार्क म्यूज़ियम’

Articles you may like: