मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) से नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (NMIA) के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। महाराष्ट्र की इन दोनों प्रमुख एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए मेट्रो लाइन 8 चलायी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो लाइन 8 तीन अन्य मेट्रो कॉरिडोर से भी जुड़ा होगा।
इस बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टिसिपेशन (PPP) मॉडल पर तैयार किया जाएगा जिसमें केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की साझेदारी होगी।
मेट्रो लाइन 8 की विशेषताएं
बताया जाता है कि लगभग 35 किलोमीटर लंबा यह मेट्रो कॉरिडोर अंडरग्राउंड और एलीवेटेड दोनों लाइन होंगे। TOI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी से घाटकोपर तक इस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर यह मेट्रो कॉरिडोर लगभग 9 किलोमीटर तक अंडरग्राउंड होगा। उसके बाद घाटकोपर से मानखुर्द लिंक रोड होकर मानखुर्द तक एलिवेटेड होगा।
यह मेट्रो कॉरिडोर लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत दो अन्य रेलवे स्टेशनों को भी जोड़ेगी। बताया जाता है कि 35 किलोमीटर लंबे मेट्रो लाइन 8 जिसे गोल्ड लाइन भी कहा जा रहा है, में कुल 20 स्टेशन होंगे। इसमें से 6 स्टेशन अंडरग्राउंड और 14 एलिवेटेड होगा।
कौन-कौन से हैं प्रस्तावित मेट्रो लाइन?
HT की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी मुंबई मेट्रो की मेट्रो लाइन 8 पर जो 20 प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन हैं, उनमें शामिल हैं -
फिनिक्स मॉल
एसजी बार्वे मार्ग
कुर्ला
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)
गारोदिया नगर
बैगनवाडी
मानखुर्द
वाशी
सन्पद
जुईनगर
एलपी जंक्शन एलपी
नेरुल 1
नेरुल 2
सीवुड्स
अपोलो अस्पताल
सागर संगम
तारघर
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वेस्ट
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल 2
कब तक बनकर होगी तैयार?
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद कोशिश की जाएगी 3 से साढ़े 3 सालों में इस परियोजना को पूरी कर ली जाए ताकि यात्रियों को दोनों एयरपोर्ट और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच आवाजाही करने में कोई समस्या न हो।