अगर आप वैष्णो देवी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जरा ध्यान दें। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और उसके बाद बर्फबारी हुई। इसके साथ ही पवित्र त्रिकुटा पर्वत पर मौसम की पहली बर्फबारी भी दर्ज की गयी।
इस वजह से तीर्थ यात्रियों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। पर कब तक स्थगित रहने वाली है माता वैष्णो देवी की यात्रा?
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से वैष्णो माता के भवन समेत आसपास के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है। इसके साथ यात्रा स्थगित होने की जानकारी भी साझा की गयी है। पोस्ट में श्राइन की ओर से लिखा गया है कि माता वैष्णो देवी भवन में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। भक्त बर्फबारी के इस बेहद खूबसूरत नजारे का साक्षी बनें, जिसने माता वैष्णो देवी के भवन और भैरव मंदिर को चारों ओर से ढंक दिया है।
Jai Mata Di …!!!
— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) January 23, 2026
Season’s first snowfall at shri Mata Vaishno Devi Bhawan.
Devotees were blessed to witness breathtaking weather as fresh snow gently adorned the holy surroundings of Maa Vaishno Devi Bhawan and Bhairon Temple, filling the atmosphere with serenity, devotion,… pic.twitter.com/DVQZ38IaYQ
आगे बताया गया है कि वैष्णो देवी की यात्रा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ABP न्यूज की मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि वैष्णो देवी प्रबंधन ने तीर्थ यात्रियों को कटरा में रुकने के लिए कहा है। किसी भी यात्री को बेस कैम्प से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गयी है।
बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बर्फबारी हुई है। इस वजह से अधिकारियों ने शुक्रवार को इलाके के स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।