🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

3 फरवरी से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, क्या है Timing? कैसे बुक करेंगे टिकट?

साल भर में कुछ दिनों के लिए इस उद्यान को खोला जाता है जब आम लोग टिकट लेकर यहां जा सकते हैं और इसकी खुबसूरती को जी भरकर निहार सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

Feb 01, 2026 21:28 IST

भागदौड़ वाली रोजमर्रा की जिन्दगी के बीच थोड़ा राहत और सुकून चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। खुलने वाला है राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान, जिसे पहले मुगल गार्डन कहा जाता था। साल भर में कुछ दिनों के लिए इस उद्यान को खोला जाता है जब आम लोग टिकट लेकर यहां जा सकते हैं और इसकी खुबसूरती को जी भरकर निहार सकते हैं।

3 फरवरी 2026 से इस साल के लिए अमृत उद्यान को खोला जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन करने वाली हैं। इस साल क्या-क्या खास दिखेगा अमृत उद्यान में? क्या है Timing और कैसे बुक कर सकेंगे टिकट?

चलिए अमृत उद्यान के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं -

इस साल राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से खुलेगा जो 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। पहले की तुलना में इस साल अमृत उद्यान को काफी खास बनाया गया है। इस साल पर्यटक यहां 145 से ज्यादा प्रजातियों के गुलाब, 85 अन्य प्रजातियों के फूल, रंग-बिरंगे ट्यूलिप और बरगद का बगीचा आदि काफी कुछ खास देख सकेंगे।

बताया जाता है कि यहां गुलाब की कई खास प्रजातियां जैसे अर्जुन, कृष्ण और अश्विनी आदि दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो एक बार अमृत उद्यान में जरूर घूमने जाएं। अमृत उद्यान में जगह-जगह QR कोड लगाए गए हैं। इन QR कोड को स्कैन कर दर्शकों को पौधों और फूलों के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

क्या है उद्यान की Timing?

abp न्यूज़ की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अमृत उद्यान सप्ताह में 6 दिन खुला रहेगा। यह रख-रखाव के लिए सोमवार को बंद रहेगा। सप्ताह के बाकी दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान खुला रहेगा। यहां अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे होगा। होली के दिन उद्यान बंद रहेगा। अमृत उद्यान में प्रवेश राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।

कैसे बुक कर सकेंगे टिकट?

अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है लेकिन टिकट की बुकिंग ऑनलाइन करनी होगी। ऑनस्पॉट बुकिंग नहीं मिल सकेगी। टिकट बुक करने के लिए https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाना होगा।

Prev Article
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच चलेगी मेट्रो, कौन -कौन से होंगे स्टेशन?
Next Article
जियागंज में अरिजीत सिंह का रेस्तरां 'हेशेल' : मात्र ₹40 में वेज-थाली जिसमें दी जाती है छूट भी

Articles you may like: