🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी ने किया टीम का ऐलान, इंग्लैंड लायंस से होगी जंग

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ टीम का ऐलान किया है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 20 फरवरी से होगी।

By लखन भारती

Feb 03, 2026 20:28 IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 और 5 मैचों की होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान शाहीन टीम का ऐलान कर दिया है। सभी मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे।

20 फरवरी से होगी दौरे की शुरुआत

20 फरवरी से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि वनडे सीरीज 27 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी। सभी आठ मैच अबू धाबी के स्टेडियम ओवल में खेले जाएंगे। पाकिस्तान शाहीन टीम का कप्तान बाएं हाथ के बल्लेबाज शमिल हुसैन को बनाया गया है। इसके अलावा अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर मिन्हास को भी मौका दिया गया है।

राइजिंग एशिया कप का खिताब जीत चुकी है पाकिस्तान

पाकिस्तान शाहीन ने राइजिंग एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। बांग्लादेश A को हराकर पाकिस्तान ने खिताब जीता था। मुकाबला सुपर ओवर तक गया था। बांग्लादेश ने सुपर ओवर में 6 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 4 गेंदों में 7 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था।

पाकिस्तान शाहीन टीम

शमील हुसैन, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान, रोहेल नजीर, साद बेग, साद खान, साद मसूद, समीर मिन्हास, शाहिद अजीज, सुफयान मोकिम।

Prev Article
ICC का बहिष्कार करने की योजना, पाकिस्तान के मंत्री की नए क्रिकेट बोर्ड बनाने की मांग
Next Article
गुजरात जायंट्स को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, RCB से होगा सामना

Articles you may like: