🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बेंगलुरु में चल रहा है लालबाग फ्लावर शो, खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं, जानिए Timing और एंट्री शुल्क

ध्यान दें...जल्दी से यहां दोस्तों, परिवार या फिर किसी खास दोस्त के साथ घूमने जाने का प्लान बना लिजीए क्योंकि कुछ ही दिनों में फ्लावर शो खत्म होने वाला है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 22, 2026 17:24 IST

पिछले कई सालों की तरह इस साल भी बेंगलुरु के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में फ्लावर शो की शुरुआत हो चुकी है। गणतंत्र दिवस की छुट्टियां हो या वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान हो, लालबाग फ्लावर शो से बेहतर जगह इस समय आपको और कहीं नहीं मिल सकती है। 13 दिनों तक चलने वाला यह शो में सिर्फ बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों को भी खूब आकर्षित करता है।

हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग फूलों के बीच दिन का कुछ समय बिताने आते हैं और इन रंग-बिरंगे फूलों और उनकी खुशबू में खो जाते हैं। अगर आप इस साल अभी तक लालबाग फ्लावर फेस्टिवल में नहीं गए हैं तो ध्यान दें...जल्दी से यहां दोस्तों, परिवार या फिर किसी खास दोस्त के साथ घूमने जाने का प्लान बना लिजीए। क्योंकि कुछ ही दिनों में फ्लावर शो खत्म होने वाला है।

कब से कब तक चलेगा फ्लावर शो?

बेंगलुरु के प्रसिद्ध लालबाग बोटैनिकल गार्डन में चल रहे इस फ्लावर शो की शुरुआत मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को हुई थी। फ्लावर शो 26 जनवरी तक चलने वाला है। Goodreturns की मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि इस लालबाग फ्लावर शो की थीम 'द जर्नी ऑफ तेजस्वी' रखी गयी है। इस साल का फ्लावर शो कन्नड़ लेखक, पर्यावरणविद, फोटोग्राफर और प्रकृति प्रेमी के. पी. पूर्णचंद्र तेजस्वी को समर्पित किया गया है।

देखने को मिलेंगे कितने प्रकार के फूल?

मिली जानकारी के अनुसार इस साल के फ्लावर शो को वन्य जीवन से प्रेरित होकर और जंगल की थीम पर सजाया गया है। बताया जाता है कि इस साल लालबाग फ्लावर शो को विभिन्न प्रजातियों के लगभग 32 लाख फूलों से सजाया गया है जिनमें से 27 लाख फूलों को स्थानीय स्तर पर ही उगाया गया है।

बाकी फूलों को तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों, केरल, महाराष्ट्र और दार्जिलिंग से मंगाया गया है। इसके अलावा यहां लगभग 300 प्रकार के जंगली फल जिनमें से कुछ खाने योग्य और कुछ को नहीं खाया जा सकता है, से सजाया गया है। यहां एक खास तरीके की फोटो गैलरी भी लगायी गयी है जिसमें लगभग पक्षियों की 150 और कीड़े-मकौड़े के 250 तस्वीरें प्रदर्शित की गयी है। यह तेजस्वी का प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

एंट्री शुल्क और Timing?

लालबाग फ्लावर शो का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध है।

ऑफलाइन माध्यम से फ्लावर शो का टिकट जिन जगहों से खरीद सकेंगे उनमें शामिल है - डबल रोड, सिद्धापुरा, वेस्ट गेट और मेन गेट।

समय - सुबह 9 से शाम 6 बजे तक

टिकट का शुल्क -

₹80 (सप्ताह के दिनों में वयस्कों के लिए)

सप्ताहांत और छुट्टी के दिनों में - ₹100

12 साल से छोटे बच्चे - ₹30

Prev Article
टॉय ट्रेन में बैठकर जंगल सफारी - दार्जिलिंग का नया आकर्षण, क्या है Timing?
Next Article
जियागंज में अरिजीत सिंह का रेस्तरां 'हेशेल' : मात्र ₹40 में वेज-थाली जिसमें दी जाती है छूट भी

Articles you may like: