🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

योगी राज में फिर लौटी गैंगवार 15 राउंड फायरिंग में डॉन मुख्तार अंसारी का शूटर ढेर

उत्तर प्रदेश में फिर सरेआम गैंगवार।

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by: प्रियंका कानू

Feb 13, 2026 18:55 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरेआम गैंगवार देखने को मिली। योगी सरकार के कार्यकाल में एनकाउंटर की सख्ती के बाद खुलेआम गोलीबारी की घटनाएं काफी कम हो गई थीं लेकिन शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में पुराना मंजर लौट आया। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

बाराबंकी से लखनऊ जाते समय असैनी इलाके में बदमाशों ने उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई हमलावरों ने घेरकर बेहद करीब से गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 10 मिनट तक कम से कम 15 राउंड फायरिंग की गई, जिससे मौके पर ही बॉबी की मौत हो गई। पुलिस का अनुमान है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से दहशत फैल गई।

बॉबी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत का कुख्यात नाम था। वर्ष 1999 में लखनऊ के जेलर आर के तिवारी हत्याकांड में वह मुख्य अभियुक्त था। उल्लेखनीय है कि 2024 में जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी की हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी। हालांकि उनकी मौत के बाद भी गैंगवार थमी नहीं है, यह घटना उसी का संकेत मानी जा रही है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का दावा करती रही है लेकिन इस सरेआम हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Prev Article
मेरठ में शहरी परिवहन क्रांति: पीएम मोदी करेंगे मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ

Articles you may like: