🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

"दिसंबर में शायद…,” विश्व कप से 4 महीने पहले नेमार ने संन्यास का संकेत दिया

34 वर्षीय यह फुटबॉलर इस समय ब्राजीलियन क्लब सैंटोस एफसी के लिए खेलता हैं।

By सौम्यदीप दे, Posted by: प्रियंका कानू

Feb 21, 2026 19:40 IST

ब्राजील: 12 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026। क्लब फुटबॉल के साथ-साथ राष्ट्रीय टीम के लिए भी खिलाड़ी तैयारी में जुटे हैं। जिन खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार 2023 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए खेला था। इसके बाद वापसी का मौका आया लेकिन चोट बाधा बन गई। उनका लक्ष्य 2026 विश्व कप था। हालांकि कार्लो आन्सेलोत्ती की टीम में उन्हें बुलाए जाने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। इसी बीच नेमार ने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने इशारा किया कि वह इसी साल के अंत में अपने जूते टांग सकते हैं।

संन्यास को लेकर नेमार ने क्या कहा?

हाल ही में ब्राजील के एक ऑनलाइन चैनल 'काजे' को दिए इंटरव्यू में नेमार ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। वहीं उन्होंने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत में संन्यास ले सकते हैं। 2027 के बारे में सोचने के बजाय वह कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहते हैं। नेमार ने कहा कि मैं अभी साल दर साल सोच रहा हूं। अगले साल के बारे में नहीं जानता। दिसंबर आने पर शायद संन्यास लेने का फैसला भी कर सकता हूं। यह साल सैंटोस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विश्व कप आ रहा है इसलिए ब्राजील के लिए भी यह साल अहम है और व्यक्तिगत रूप से मेरे करियर के लिए भी।

फिलहाल नेमार अपने बचपन के क्लब सैंटोस में खेल रहे हैं। जनवरी 2025 में वह सऊदी क्लब अल हिलाल से इस क्लब में लौटे थे। ब्राजील की प्रथम डिवीजन लीग में टीम को बनाए रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। आखिरी पांच मैचों में पांच गोल कर क्लब को अवनमन से बचाया। उनके प्रदर्शन के इनाम के तौर पर पिछले महीने ही सैंटोस ने उनका अनुबंध बढ़ाया।

हालांकि पिछले कुछ सीजन से चोट ही नेमार की सबसे बड़ी दुश्मन रही है। हाल ही में सफल सर्जरी के बाद वह चोट से उबरकर लौटे हैं लेकिन उनकी मैच फिटनेस और पुरानी लय में वापसी को लेकर सवाल बने हुए हैं। 79 गोल के साथ नेमार ब्राजील के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन चोट और अनिश्चित भविष्य को देखते हुए उनके करियर का अंतिम अध्याय करीब आता दिख रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप के मंच पर नेमार आखिरी बार नजर आएंगे या नहीं।

Prev Article
क्रिस्टल को रोका स्टिमाच की टीम, यूरोपीय टूर्नामेंट में बड़ी चौंक

Articles you may like: