मैनचेस्टर: एक व्यक्ति अपने पसंदीदा क्लब के लिए क्या कर सकता है? या एक फैन अपनी दीवानगी को कितने कदम आगे बढ़ा सकता है? इसके कई उदाहरण हैं। कोई पूरा मैच खड़ा रहता है, कोई देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर टीम का समर्थन करता है लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक फैन फ्रैंक इलेट ने यह कसम खाई कि वे तब तक बाल नहीं काटेंगे जब तक उनकी टीम लगातार पांच मैच नहीं जीत लेती।
5 अक्टूबर 2024 को फ्रैंक इलेट ने कहा था कि उनकी टीम जब पांच मैच लगातार जीतेगी, तभी वह बाल काटेंगे। उस समय टीम खराब दौर से गुजर रही थी। इस चुनौती के दौरान कई लोग हैरान रह गए लेकिन टीम की प्रदर्शन में बदलाव नहीं आया और बाल नहीं कटे। हालांकि अब यह कसम टूटने वाली थी लेकिन वेस्ट हैम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ होने के कारण ऐसा नहीं हुआ।
फ्रैंक इलेट ने यह चुनौती लेने के दिन से वेस्ट हैम के खिलाफ ड्रॉ तक कुल 493 दिन बीत चुके हैं। इस लंबे समय में मैनचेस्टर यूनाइटेड लगातार पांच मैच जीतने में असफल रही लेकिन इस बार उम्मीद थी कि मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल, फुल्हैम और टॉटेनहम को हराने के बाद यूनाइटेड वेस्ट हैम को भी हरा देगी। फ्रैंक इलेट ने उम्मीद जताई थी कि उनकी टीम वेस्ट हैम को हराएगी और तब वह बाल काटेंगे।
इलेट ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि फैंस के चेहरे पर मुस्कान आए। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह सोच रहे थे कि तीन से चार महीने बाल नहीं काटेंगे लेकिन अब यह अवधि इतने लंबे समय तक बढ़ गई। फैंस अब उन्हें इतिहास में याद कर रहे हैं। इससे पहले 1999 में मैनचेस्टर यूनाइटेड लगातार 902 दिन पांच मैच नहीं जीत पाई थी। अब यह संख्या 490 दिन हो गई है।