🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अब लखनऊ मेट्रो का घर बैठे खरीद सकेंगे टिकट, शुरू हो रही है QR टिकटिंग सुविधा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो QR कोड टिकटिंग की सुविधा कल यानी सोमवार से शुरू होने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 15, 2026 20:36 IST

अगर आप लखनऊ मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही लखनऊ मेट्रो की एक नई व्यवस्था शुरू होने वाली है। अब दिल्ली और कोलकाता मेट्रो की तरह ही लखनऊ मेट्रो में भी यात्री घर बैठे ही QR कोड वाली टिकटिंग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

इस व्यवस्था के शुरू हो जाने से यात्री मेट्रो के आधिकारिक ऐप की मदद से अब घर बैठे ही टिकट खरीद सकेंगे। पर इसका क्या फायदा होगा? कब से शुरू हो रही है लखनऊ मेट्रो की QR कोड टिकटिंग सुविधा?

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो QR कोड टिकटिंग की सुविधा कल यानी सोमवार से शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के हवाले से बताया गया है कि एमडी सुशील कुमार सोमवार (16 फरवरी) को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर इस नई व्यवस्था की शुरुआत करेंगे।

बताया जाता है कि खासतौर पर दिन के व्यस्त समय में यात्रियों को मेट्रो का टोकन खरीदने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। नयी सुविधा के शुरू हो जाने से यात्रियों का काफी समय बचेगा।

इन स्टेशनों पर होती है सबसे ज्यादा भीड़

बताया जाता है कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब 80 हजार यात्री आवाजाही करते हैं। इस कॉरिडोर का सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशन कृष्णानगर, सिंगारनगर और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन बताया जाता है।

इन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को टोकन खरीदने में काफी समय लगता है क्योंकि यहां अक्सर लंबी लाइन लगी रहती है। अब नयी व्यवस्था के शुरू हो जाने के बाद यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर से QR कोड वाली टिकट खरीद सकेंगे।

मेट्रो प्रबंधन है तैयार

QR कोड वाली टिकट से यात्रा करने वाले मेट्रो यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश और निकासी के समय ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर अपनी QR कोड वाली टिकट स्कैन करनी होगी। याद रखें, प्रवेश करते समय स्कैन की गयी टिकट को ही निकलते समय भी स्कैन करना होगा। मेट्रो प्रशासन ने सभी स्टेशनों पर QR कोड सपोर्ट करने वाली मशीनें लगायी हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। QR कोड टिकट वेंडिंग मशीन पर नगद के साथ-साथ UPI से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही बताया गया है कि QR कोड वाली टिकट सुविधा के साथ-साथ टोकन वाली टिकट व्यवस्था भी जारी रहेगी।

Prev Article
भारत का सबसे ऊंचा मंदिर कहां बन रहा है जानते हैं? बताइए कितने फुट?
Next Article
कब से खुल रहे हैं केदारनाथ धाम के कपाट? कब कहां से गुजरेगी बाबा केदार की डोली? जानिए यहां

Articles you may like: