🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मैदान में मौजूद 'हिटमैन' रोहित शर्मा, 19 सालों में पहला मौका

इस बार के मैच में 19 सालों बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारतीय टीम 'हिटमैन' रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के बगैर उतरी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 15, 2026 20:08 IST

T-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच की शुरुआत हो चुकी है। जैसी उम्मीद की गयी थी मैच शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने एक-दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाया। खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का यह सिलसिला 'ऑपरेशन सिन्दूर' के समय से चला आ रहा है जो आज के इस मैच में भी जारी रहा।

इस बार के मैच में 19 सालों बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारतीय टीम 'हिटमैन' रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के बगैर उतरी है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए रोहित शर्मा खुद मैदान में मौजूद है।

कोलंबो में खेल जा रहे इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को सपोर्ट करने रोहित शर्मा स्टेडियम में पहुंचे। टॉस से पहले वह गौतम गंभीर से भी बात करते नजर आए। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों से बात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें, वर्ष 2024 में T-20 विश्व कप जितने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं रोहित शर्मा वर्ष 2026 में T-20 विश्व कप के ब्रांड अम्बेस्डर हैं। 7 फरवरी को विश्वकप की ओपनिंग सेरिमनी में भी वह मौजूद थे।

पाकिस्तान ने जीता टॉस

बात अगर भारत-पाकिस्तान के मैच की करें तो कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 11.5 ओवर पर 2 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत का पहला विकेट पहले ओवर में ही सिर्फ 1 रन के स्कोर पर गिरा था। अभिषेक शर्मा ने 4 गेंदों का सामना किया था। वहीं ईशान किशन 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हो गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Prev Article
पाकिस्तान ने टॉस जीता, गेंदबाजी का लिया फैसला, भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला
Next Article
पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरने से पहले ही 'इज्जत' बचाकर मोहसिन नकवी ने छोड़ा स्टेडियम

Articles you may like: