🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारत की बेटियों से पिटा पाकिस्तान, 93 के स्कोर पर किया ऑलआउट; अब कोलंबो में भारतीय पुरुषों की बारी

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले की बारी थी। पहला मुकाबला खत्म हो चुका है। भारतीय महिला टीम के बाद अब बारी भारतीय पुरुष टीम की है। आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों में भी पाकिस्तान की टीम पिटाई खा सकती है।

By लखन भारती

Feb 15, 2026 17:32 IST

15 फरवरी का दिन फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। हालांकि, इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने थे। पुरुषों के अलावा भारतीय महिला टीम को भी पाकिस्तान का सामना करना था और इस चुनौती में भारत की बेटियां अव्वल साबित हुई हैं। भारत की महिला ए टीम ने राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी है। पाकिस्तान की महिला-ए टीम को 18.5 ओवर में 93 रन पर समेटने के बाद भारतीय महिला-ए टीम ने 10.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। युसरा आमिर एक रन, ओमैमा सोहेल एक रन, ईमान नसीर चार रन और कप्तान हफसा एक रन बनाकर आउट हुईं। हुरैना सज्जा दो रन, वाहिदा अख्तर सात रन और मोमिना रियासत चार रन बनाकर आउट हुईं। नेहा शर्मिन चार रन बनाकर नाबाद रहीं। सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। इनमें शवाल जुल्फिकर (23 रन), गुल रुख (21 रन) और अनोशा नासिर (17 रन ) शामिल हैं। भारत की ओर से साइमा ठाकोर, कप्तान राधा यादव और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा जिनतीमनी कलिता और मिन्नु मणि ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में भारत की महिला-ए टीम ने 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी और शून्य पर पहला झटका लगा था। हुमैरा काजी खाता खोले बिना आउट हुई थीं। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी निभाई। अनुष्का 26 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद वृंदा ने तेजल हसाबनिस के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। वृंदा 29 गेंद में 12 चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, तेजल ने पांच गेंद में 12 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से वाहिदा अख्तर और मोमिना रियासत को एक-एक विकेट मिला।

अब भारतीय पुरुष टीम की बारी

भारतीय महिला टीम के बाद अब बारी भारतीय पुरुष टीम की है। आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों में भी पाकिस्तान की टीम पिटाई खा सकती है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आठ मुकाबले हुए हैं और इसमें से सात बार टीम इंडिया जीती है।। शाम सात बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप 2026 का मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होना है।

Prev Article
वापसी कर रहे हैं अभिषेक–कुलदीप, बाहर होंगे रिंकू? भारत की प्लेइंग इलेवन पर नया अपडेट सार्वजनिक
Next Article
पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरने से पहले ही 'इज्जत' बचाकर मोहसिन नकवी ने छोड़ा स्टेडियम

Articles you may like: