🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मौसम की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन, आसमान में छाए हैं बादल, जानें क्या है ताजा अपडेट

By लखन भारती

Feb 15, 2026 17:54 IST

टी20 विश्व कप 2026 में आज एक घंटे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। आधे घंटे के बाद टॉस होगा। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच इस मैच का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है। आज का यह हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। नजरें इस बात पर हैं कि क्या बारिश खेल में बाधा बनेगी? बाहर मौजूद हमारे रिपोर्ट्स ने हमें बताया है कि अभी बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, गर्मी और उमस अधिक है। आसमान में काले-बादल छाए हुए हैं। शाम 5 बजे से आस-पास बारिश होनी की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश अभी तक नहीं आयी है लेकिन बादल छाए हुए हैं। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा. ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पायदान पर है. भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे

Prev Article
भारत की बेटियों से पिटा पाकिस्तान, 93 के स्कोर पर किया ऑलआउट; अब कोलंबो में भारतीय पुरुषों की बारी
Next Article
पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरने से पहले ही 'इज्जत' बचाकर मोहसिन नकवी ने छोड़ा स्टेडियम

Articles you may like: