🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पाकिस्तान ने टॉस जीता, गेंदबाजी का लिया फैसला, भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

एआई प्लेटफॉर्म ग्रॉक, चैटजीपीटी और जेमिनाई तीनों ही भारतीय क्रिकेट टीम को फेवरेट मान रहे हैं। ग्रॉक का दावा है कि भारत यह मैच काफी आराम से, 7-8 विकेट या 20-30 रन से जीत सकता है।

By लखन भारती

Feb 15, 2026 18:40 IST

कोलंबोः पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में आठ मुकाबले हो चुके हैं। जिनमें सात बार टीम इंडिया जीती है। थोड़ी ही देर में नवां मुकाबला शुरु हो जाएगा। शाम सात बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप 2026 का मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। ये मैच वैसे तो दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, लेकिन इसके जरिये श्रीलंका को भी वित्तीय फायदा हो रहा है। भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के पर्टयन और अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों के फैंस इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान को साल 2021 में इकलौती जीत मिली थी। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2009 से अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 जीते और सिर्फ 4 मुकाबलों में हार मिली। इस बीच सबके मन में ये कौतुहल जरूर है कि इस बार इंडिया-पाकिस्तान मैच में कौन जीतेगा ? टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी इस मैच में कितना स्कोर करेंगे ? वहीं पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा भारत के खिलाफ इस महामुकाबले में हिट रहेंगे या फ्लॉप ? ये कुछ ऐसे सवाल थे, जिसे लेकर हमने Grok, चैटजीपीटी और Gemini तीनों एआई प्लेटफॉर्म ने अपने-अपने अनुमान सामने रखे हैं। दिलचस्प बात यह है कि तीनों के नतीजों की दिशा लगभग एक जैसी है, लेकिन एक बारीक फर्क भी साफ दिखता है।

भारत या पाकिस्तान- कौन जीतेगा मैच ?

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीत किसकी होगी। एआई प्लेटफॉर्म ग्रॉक, चैटजीपीटी और जेमिनाई तीनों ही भारतीय क्रिकेट टीम को फेवरेट मान रहे हैं। ग्रॉक का दावा है कि भारत यह मैच काफी आराम से, 7-8 विकेट या 20-30 रन से जीत सकता है। हालांकि उसने यह चेतावनी भी दी कि भारत-पाकिस्तान मैच में फॉर्म अक्सर दबाव में आकर बेअसर हो जाता है। चैटजीपीटी ने भारत को 55 फीसदी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 45 फीसदी जीत का मौका दिया है, यानी हल्की बढ़त भारत के पास मानी गई है। वहीं जेमिनाई सबसे ज्यादा आश्वस्त नजर आया और भारत की जीत की संभावना 65-70 फीसदी बताई।

Prev Article
मौसम की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन, आसमान में छाए हैं बादल, जानें क्या है ताजा अपडेट
Next Article
पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरने से पहले ही 'इज्जत' बचाकर मोहसिन नकवी ने छोड़ा स्टेडियम

Articles you may like: