भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को लगभग बहुत बड़े अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस दृश्य को पचा नहीं पाए। मैच खत्म होने से पहले ही वह स्टेडियम छोड़कर चले गए। भारत ने रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 'A' मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस मैच में ICC चेयरमैन जय शाह समेत दोनों देशों के टॉप क्रिकेट अधिकारी मौजूद थे। मैच को देखने के लिए PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी स्टेडियम में मौजूद थे लेकिन जैसे-जैसे पाकिस्तान की हालत खराब होती गयी, नकवी अपनी इज्जत बचाकर मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से बाहर निकल गए।
PTI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मैच के दौरान मोहसिन नकवी की कार स्टेडियम से बाहर निकलती हुई साफ दिखाई दे रही है। यह घटना उस समय और भी ज्यादा नाटकीय हो जाती है क्योंकि कुछ दिन पहले तक पाकिस्तान सरकार और PCB भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने का ड्रामा कर रहे थे। हालांकि बाद में पाकिस्तान उस मांग से पीछे हट गया और वे भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए राजी हो गए। दूसरे शब्दों में इस कदम ने मैच के रोमांच और पाकिस्तान की खराब हालत के बीच एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
VIDEO | ICC Men's T20 World Cup, 2026: PCB chief Mohsin Naqvi leaves R. Premadasa International Stadium. #INDvsPAK
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QXbYcjFUCN
इंडिया-पाकिस्तान मैच का सबसे अहम और चर्चित पल विकेट सेलिब्रेशन या मैदान पर किसी शॉट से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं था। यह VIP बॉक्स में हुआ जब मोहसिन नकवी मैच पूरी तरह खत्म होने से पहले ही अपनी कुर्सी छोड़कर चले गए।
मैच के दौरान पता चला कि PCB चीफ पहले ही स्टेडियम से चले गए थे और इस अचानक हुए कदम ने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका भी दिया था। मैदान पर तनाव, स्कोरबोर्ड पर बढ़ता प्रेशर और पाकिस्तान की बुरी हालत - इन सबने VIP बॉक्स में एक नया ड्रामा खड़ा कर दिया।
स्टैंड्स से मोहसिन नकवी का गायब होना, ने तुरंत सबका ध्यान खींचा। मीडिया में भी उनके बारे में चर्चाएं हो रही हैं, खासकर उनके जल्दी निकल जाने को लेकर। अगले ओवर या गेम को लेकर नहीं। उनके मैदान से बाहर जाने के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन इस चुप्पी ने ही बहस को और हवा दे दी।
भारत-पाकिस्तान के बीच इतनी कड़ी दुश्मनी में, जहां हर इशारा, हर छोटा व्यवहार मायने रखता है, मोहसिन नकवी का आखिरी विकेट गिरने से पहले बाहर निकल जाना चर्चाओं में छाया हुआ है। इस घटना ने आलोचकों और फैंस दोनों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।