🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

काजीरंगा में गैंडे का हमला, वन रक्षक की मौत

असम के काजीरंगा पार्क में गश्त के दौरान हादसा, कोहोरा रेंज में दुखद घटना।

By रजनीश प्रसाद

Feb 15, 2026 21:06 IST

दिसपुर : असम के काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क में रविवार को गैंडे के हमले में एक वन रक्षक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह कोहोरा रेंज में उस समय हुई जब वन रक्षक नियमित गश्त पर थे। बर्दलानी कैंप के पास गश्त के दौरान अचानक एक गैंडा उनकी ओर दौड़ पड़ा और उन पर हमला कर दिया। हमले में एक वन रक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान 54 वर्षीय साहाबुद्दीन के रूप में हुई है। घायल वन रक्षक का नाम रेमन बोरा बताया गया है। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और वन कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Prev Article
कृषि में सफलता के लिए जीते थे कई पुरस्कार, कर्ज का बोझ इतना बढ़ा कि कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली

Articles you may like: