🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली मेट्रो की कौन-कौन से स्टेशनों का नाम अब तक बदला जा चुका है? यहां देखिए पूरी List

जान लेते हैं दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के किस स्टेशन का नाम बदलकर क्या किया गया?

By Moumita Bhattacharya

Feb 14, 2026 17:49 IST

दिल्ली दिलवालों की नगरी है लेकिन इसकी लाइफलाइन मेट्रो ही कहलाती है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 394 किलोमीटर बतायी जाती है जिसमें लगभग 289 स्टेशन हैं। मेट्रो रेल की 12 कलर कोडेट लाइन हैं। क्या आप जानते हैं कि इसमें से एक मजेंटा लाइन भी है, जिसमें 89 किलोमीटर का विस्तार किया जा रहा है।

इस विस्तार का काम पूरा होने के बाद यह देश का सबसे लंबा मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा। खास बात यह है कि इस रूट पर सबसे अधिक इंटरचेंज और अंडरग्राउंड स्टेशन भी होंगे।

हाल ही में दिल्ली मेट्रो के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ भवन' किया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन का नाम बदला गया है। इससे पहले तो एक मेट्रो स्टेशन का नाम एक दिन में 3 बार बदला जा चुका है। आइए जान लेते हैं दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के किस स्टेशन का नाम बदलकर क्या किया गया?

दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के स्टेशनों का बदला गया नाम : -

पीतमपुरा स्टेशन - यह स्टेशन अब मधुबन चौक के नाम से जाना जाता है।

हुडा सिटी सेंटर - इस स्टेशन का नया नाम मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम है। इस स्टेशन का नाम एक दिन में 3 बार बदला गया था। पहले इस स्टेशन का नाम गुरुग्राम सिटी सेंटर किया गया था। उसके बाद मिलेनियम सिटी सेंटर और अंत में मिलेनियम सिटी सेंट्र गुरुग्राम रखा गया।

प्रगति मैदान - इस स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट कर दिया गया है।

साउथ कैंपस - इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस किया गया।

मोती बाग - यह स्टेशन अब विश्वेश्वरैया मोती बाग कहलाता है।

बदरपुर - नया नाम बदरपुर बॉर्डर

ओखला - इस स्टेशन का नाम हरकेश नगर है।

तुगलकाबाद - इस स्टेशन का नाम बदलकर तुगलकाबाद स्टेशन किया गया।

शालीमार प्लेस - नया नाम बादली मोड़

नगर निगम स्टेशन - नया नाम नजफगढ़ कर दिया गया है।

Prev Article
नोएडा में कब से शुरू हो रहा है फ्लावर फेस्टिवल? कितनी है एंट्री शुल्क, कब होगा खत्म? जानिए यहां हर Detail
Next Article
मुंबई के अलावा और कौन-कौन से देशों में गुनगुनाती है सड़कें? जानिए आखिर क्यों बनायी जाती है 'म्यूजिकल रोड'?

Articles you may like: