कोलकाताः30 जनवरी को राज्य और कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए। राज्य पुलिस के नए कार्यवाहक डीजी बने पीयूष पांडे। कोलकाता पुलिस के नए कमिश्नर बने सुप्रतीम सरकार। इसके अलावा पुलिस के कई उच्च पदों पर भी बदलाव किया गया। शनिवार को फिर राज्य पुलिस के कुछ पदों में फेरबदल हुआ। हालांकि, नबान्न ने इसे केवल रूटीन बदलाव ही बताया।
राज्य के ADG और IGP (मॉर्डनाइजेशन एंड कोऑर्डिनेशन) पद पर राजीव मिश्र थे। उन्हें ADG और IGP (साउथ बेंगल) पद पर भेजा गया। ADG और IG (करेक्शनल सर्विस) पद पर लक्ष्मी नारायण मीणा थे, वे CID के ADG और IGP पद पर जा रहे हैं। जिले के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंज के IGP मुकेश थे, उन्हें IB के IGP पद पर भेजा जा रहा है।
इसके अलावा, नदिया और राणाघाट रेंज के डीआईजी के पद पर थे सैयद वक़ुआर राजा, वे मुर्शिदाबाद के डीआईजी बन रहे हैं। दोनों जिले के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के. बने, जो कृष्णानगर के एसपी थे। वहीं जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी को कृष्णानगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।