🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारत के बल्लेबाजों के लिए पाक के उस्मान तारिक कोई चुनौती नहींः सौरभ गांगुली

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान ने साझा की रणनीति और टीम संतुलन पर जोर।

By श्वेता सिंह

Feb 14, 2026 20:41 IST

कोलकाताः रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारीक को “साधारण ऑफ स्पिनर” करार दिया।

गांगुली ने कहा कि 28 वर्षीय तारिक गेंद डालते समय थोड़ी रुकावट लेते हैं, जिससे उनकी गेंद पढ़ना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा, “टी20 में कुछ भी हो सकता है, लेकिन भारतीय टीम अच्छी है। उस्मान तारिक केवल ऑफ स्पिनर हैं और भारतीय बल्लेबाज उन्हें अच्छी तरह खेल लेंगे। उन्हें कोई दिक्कत नहीं आयेगी।”

टीम इंडिया में फेरबदल जरूरत नहीं

गांगुली ने सुझाव दिया कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टीम के मुख्य गेंदबाज होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में संतुलन बनाए रखने के लिए रिंकू सिंह को कुलदीप यादव के लिए नहीं बदलना चाहिए। उनका मानना है कि यही टीम सबसे संतुलित और मजबूत प्रदर्शन दे सकती है।

टीम पर फोकस, खिलाड़ी पर नहीं

पूर्व कप्तान ने यह भी जोर दिया कि किसी एक खिलाड़ी की चिंता करने के बजाय टीम के सामूहिक प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “टी20 में व्यक्तिगत प्रदर्शन की तुलना में टीम की योजना और सामूहिक रणनीति ज्यादा मायने रखती है। एक खिलाड़ी अच्छा खेले या न खेले, इससे टीम का संतुलन प्रभावित नहीं होना चाहिए।”

पाकिस्तान टीम में वो बात नहीं

गांगुली ने पाकिस्तान की वर्तमान टीम की तुलना पहले की दिग्गज टीम से की। उन्होंने कहा, “इंजमाम उल हक, सईद अनवर, मोहम्मद यूसुफ, वसीम अक्रम, वकार यूनूस वाली टीम अब नहीं है। यह टीम अलग है और इसमें पहले वाले खिलाड़ी नहीं हैं।”

पूर्व कप्तान ने अंत में भरोसा जताया कि भारत टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और मुकाबले में दम दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज तारिक जैसे स्पिनर को आसानी से खेल पाएंगे और टीम पूरी तरह से तैयार है।

Prev Article
टॉम बैंटॉन ने बचाई लाज, जीत की पटरी पर लौटी इंग्‍लैंड टीम; कोलकाता में स्‍कॉटलैंड को चटाई धूल
Next Article
आज, ये 11 धुरंधर इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाएंगे जीत

Articles you may like: