🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

टॉम बैंटॉन ने बचाई लाज, जीत की पटरी पर लौटी इंग्‍लैंड टीम; कोलकाता में स्‍कॉटलैंड को चटाई धूल

इंग्‍लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्‍टेडियम में स्‍कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। इसके साथ ही टी20 विश्‍व कप में इंग्‍लैंड टीम जीत की पटरी पर लौटी। इससे पहले वेस्‍टइंडीज ने इंग्‍लैंड को 30 रन से रौंदा था।

By तानिया राय, Posted by: लखन भारती

Feb 14, 2026 20:13 IST

कोलकाताःटॉम बैंटॉन के अर्धशतक के बाद सैम करन और विल जैक्‍स की छोटी मगर अहम पारियों की बदौलत इंग्‍लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्‍टेडियम में स्‍कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। इसके साथ ही टी20 विश्‍व कप में इंग्‍लैंड टीम जीत की पटरी पर लौटी। इससे पहले वेस्‍टइंडीज ने इंग्‍लैंड को 30 रन से रौंदा था। मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी स्‍कॉटलैंड टीम 19.4 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई थी। 153 रनों के लक्ष्‍य को इंग्‍लैंड ने 18.2 ने 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। शानदार पारी के लिए टॉम को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फिफ्टी से चूके कप्‍तान

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी स्‍कॉटलैंड को तीसरे ओवर और 18 के स्‍कोर पर 2 झटके लगे। जॉर्ज मुन्से 4 रन बना सके तो ब्रैंडन मैकमुलेन का खाता नहीं खुला। माइकल जोन्स ने 33 रन की पारी खेली तो टॉम ब्रूस ने 24 रनों का योगदान दिया। कप्‍तान रिची बेरिंगटन अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 32 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। आदिल रशीद ने उन्‍हें LBW आउट किया। इसके बाद किसी का बल्‍ला नहीं चला। ओलिवर डेविडसन 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्‍लैंड की ओर से आदिल रशीद को 3 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन और सैम करन के खाते में 1-1 विकेट आया।

सस्‍ते में लगे 2 झटके

इंग्‍लैंड की शुरुआत भी खास नहीं रही और 2 ओवर में टीम को 2 झटके लगे। पहले ओवर में फिल सॉल्‍ट (2) तो दूसरे ओवर में जोस बटलर (3) आउट हुए। बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर और जोस अभी टी20 इंटरनेशनल में सक्रिय भी हैं।

टी20I में 4000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें

बाबर आजम: 4566 रन / 3081 गेंदें

रोहित शर्मा: 4231 रन / 2860 गेंदें

विराट कोहली: 4188 रन / 2900 गेंदें

जोस बटलर: 4000 रन / 2690 गेंदें

इसके बाद टॉम बैंटन और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और 66 रन जोड़े। इस साझेदारी के बाद इंग्लैंड को फिर 2 झटके लगे। बेथल ने 32 तो कप्‍तान हैरी ब्रूक ने 4 रन बनाए। 6 नंबर पर उतरे सैम करन ने कुछ अच्‍छे शॉट लगाए और इंग्‍लैंड को जीत के करीब ले गए। उन्‍होंने 20 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीं विल जैक्‍स ने अंत में 10 गेंदों पर 16 रन कूट दिए। टॉम बैंटन 41 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे।

Prev Article
टी20 विश्व कपः कल होगा भारत-पाक का मैच, 'हम कल देखेंगे'-पाक कप्तान ने ऐसा क्यों कहा?
Next Article
आज, ये 11 धुरंधर इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाएंगे जीत

Articles you may like: