कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की उड़ान में बम की धमकी। शनिवार की सुबह कोलकाता एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए उक्त विमान उड़ान भरने वाली थी। विमान में बोर्डिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन टॉयलेट में मिले कागज के एक टुकड़े की वजह से हड़कंप मच गया।
इस कागज के चिट में विमान को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। इसके तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर जांच शुरू कर दी गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान सुबह 9.05 बजे उड़ान भरने वाली थी। विमान में बोर्डिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी लेकिन तभी क्रु की एक सदस्य को टॉयलेट में कागज का एक टुकड़ा मिला जिसपर विमान को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। तुरंत यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया और विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर उसकी तलाशी ली गयी।
समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट से संदेहास्पद कोई वस्तु नहीं मिली है। हालांकि कागज के उस टुकड़े को किसने टॉयलेट में रखा था, इसकी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि यह फ्लाइट 75 सीटर थी जो उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार थी।
क्रु की एक सदस्य को बोर्डिंग के समय विमान के टॉयलेट से कागज का एक टुकड़ा मिला जिसमें विमान में बम होने की धमकी लिखी हुई थी। क्रु की ओर से तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गयी। यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और पूरे विमान की अच्छी तरह से तलाशी ली गयी।
समाचार लिखे जाने तक विमान से कोई भी संदेहास्पद वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि तलाशी अभी भी जारी है। किसने और किस उद्देश्य से कागज का वह टुकड़ा विमान के टॉयलेट में रखा था? इस मामले की जांच की जा रही है लेकिन इस घटना की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप जरूर मच गया।
India Today की मीडिया रिपोर्ट में IndiGo के हवाले से बताया गया है, "14 फरवरी 2026 को कोलकाता से शिलॉन्ग जाने वाली उड़ान संख्या 6E 7304 में धमकी मिली।" एयरलाइंस कंपनी ने बताया कि इस बाबत तुरंत संबंधित अधिकारी को जानकारी दी गयी और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिड्योर (SOP) का पालन करते हुए आवश्यक सुरक्षा जांच की गयी। बताया जाता है कि विमान की टॉयलेट में कागज की जो पर्ची मिली, जिसपर धमकी लिखी हुई थी, वह हाथ से लिखी हुई थी।