पिछले साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद सुरक्षा के लिहाज से कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। लेकिन इस हमले के बाद भी न तो भारत का हौसला टूटा और न ही पर्यटकों की भीड़ कम हुई।
अब जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल लेफ्टि. मनोज सिन्हा ने 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। पिछले कई महीनों से इन पर्यटन स्थलों के बंद रहने की वजह से स्थानीय व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल लेफ्टि. मनोज सिन्हा ने 14 पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि राज्य के इन प्रसिद्ध 14 पर्यटन स्थलों को तुरंत खोल दिया जाए। इन सभी पर्यटन स्थलों को पहलगाम हमले के बाद बंद करने का फैसला लिया गया था।
बता दें, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था, जिसमें 25 पर्यटक भी शामिल थे।
After a thorough security review and discussion, I've ordered reopening of more tourist spots in Kashmir and Jammu Divisions, which were temporarily closed as precautionary measures.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) February 16, 2026
कश्मीर घाटी के कौन से पर्यटन स्थलों को फिर से खोला गया?
- योसमार्ग
- बडगाम का दूधपथरी
- कोकरनाग का दांडीपोरा पार्क
- पीर की गली
- सोपियां का दुबजान
- सोपियां का पडपवन
- अस्तनपोरा
- श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन
- थाजिवास ग्लेशियर
- गांदरबल का हंग पार्क
- बारामुला का वुलर-वटलब
इन सभी पर्यटन स्थलों के साथ ही रियासी में देवी पिंडी, रामबन में माहू मंगत और किश्तवाड़ में मुगल मैदान को तुरंत खोलने का आदेश राज्यपाल ने दिया है। वहीं गुरेज, अथवटू, बंगस और रामबन में रामकुंड को भी खोलने का फैसला ले लिया गया है लेकिन इन्हें बर्फ के साफ होने के बाद ही खोला जाएगा।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पुराने घाव भले ही न भरे लेकिन उन पर मरहम लगाते हुए जम्मू और एक बार फिर से पर्यटकों का बाहें फैलाकर स्वागत करने के लिए एक बार फिर से तैयार है।