🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- ब्रिगेड में जनसभा को करेंगे संबोधित, कब?

कूचबिहार में नरेंद्र मोदी रथयात्रा में शामिल होंगे और बाद में ब्रिगेड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

By Moumita Bhattacharya

Feb 17, 2026 19:43 IST

चुनावी मौसम में रथयात्रा को हथियार बनाकर भाजपा उसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए करना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रथयात्रा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। वह भाजपा की रथयात्रा में शामिल होंगे।

बताया जाता है कि कूचबिहार में वह रथयात्रा में शामिल होंगे और बाद में ब्रिगेड में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल आ सकते हैं। लेकिन कब?

abp आनंद की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि 5 अथवा 6 मार्च को पीएम मोदी कूचबिहार आ सकते हैं। कूचबिहार की रथयात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं और आखिर में ब्रिगेड में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की रथयात्रा को 5 सांगठनिक विभाग में बांटकर शुरू होगी।

राज्य भर में घूमने के बाद मार्च के मध्य तक भाजपा का रथ ब्रिगेड पहुंचेगा जहां पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जाता है कि 1 मार्च से ही पार्टी की रथयात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद होली के समय कुछ विराम लिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि 13, 14 अथवा 15 मार्च को ब्रिगेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हो सकती है। कूचबिहार, आमता, इस्लामपुर, तारापीठ और रायदिघी से 5 रथ पूरे राज्य में घूमेगा। आखिर में यह रथयात्रा ब्रिगेड में खत्म होगी।

Prev Article
अब चुनाव आयोग ने 3 माइक्रो ऑब्जर्वर को किया सस्पेंड, CEO ऑफिस का बड़ा फैसला
Next Article
तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार बनना चाहते हैं? तृणमूल भवन के बायोडाटा बॉक्स में डालें आवेदन

Articles you may like: