🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खुशखबरी - मिड डे मील में छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा अतिरिक्त अंडा

अब स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील में छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त अंडा मिलेगा।

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 17, 2026 14:47 IST

खुशखबरी! कॉपी पर भले ही शिक्षक से अंडा मिलना किसी भी छात्र को अच्छा नहीं लगता हो लेकिन प्लेट पर अगर एक अंडा ज्यादा मिले तो यह बात किसे पसंद नहीं आएगी। स्कूलों में छात्रों को अब यहीं खुशी मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार अब स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील (Mid-Day Meal) में छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त अंडा मिलेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। इसमें बताया गया है कि राज्य के 81 लाख 19 हजार 415 छात्र-छात्राओं को और 12 दिन अंडा खाने के लिए मिलेगा। बताया जाता है कि यह आदेश 31 मार्च तक लागू रहेगा।

इसके लिए आवश्यक फ्लेक्सी फंड भी आवंटित किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है इस साल 31 मार्च तक छात्र-छात्राओं को 12 दिनों तक एक अतिरिक्त अंडा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि मिड-डे मील के नियमानुसार प्रत्येक सप्ताह एक अंडा तो दिया ही जाएगा इसके साथ ही 31 मार्च तक 12 और अंडे दिए जाएंगे।

इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि PAB 2025-26 फ्लेक्सी फंड के तहत 7794.64 लाख रुपया का अनुमोदन दिया गया है। Cooked Mid Day Meal Programme के तहत इस आवंटन से 12 दिनों तक 81,19,415 बच्चों को सप्लिमेंटरी न्यूट्रिशन के तौर पर अंडा अथवा मौसमी फल (जिसका बाजार मूल्य ₹8 होगा) देने पड़ेगा।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर की तरफ से जिलाधिकारियों को इस बाबत पत्र भेज दिया गया है। अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि साल भर ही बच्चों को पौष्टिक भोजन मिले। वर्तमान वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। इसलिए फिलहाल 12 दिन ही अतिरिक्त अंडा देने का फैसला लिया गया है।

Prev Article
कफ सिरप जमा करने को लेकर राज्य में नहीं है कानून, बड़ी मात्रा में सिरप रखने के बावजूद दुकानदार को जमानत
Next Article
तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार बनना चाहते हैं? तृणमूल भवन के बायोडाटा बॉक्स में डालें आवेदन

Articles you may like: