जल्द ही गुजरात के असर्वा (अहमदाबाद) से राजस्थान के उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इस बाबत घोषणा कर दी है। बताया जाता है कि दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के बीच की दूरी को घटाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26963/26964) चलाने का फैसला लिया गया है।
Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में भारतीय रेलवे की आधिकारिक घोषणा के हवाले से बताया जाता है कि अहमदाबाद (असर्वा) से उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 16 फरवरी को किया गया।
इस दिन वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर सिटी से दोपहर 12.25 बजे खुली जो असर्वा स्टेशन पर शाम 5.15 बजे पहुंची। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जवार, डुंगरपुर, हिम्मतनगर में भी हुआ। हालांकि इस दिन से देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की कमर्शियल सेवा शुरू नहीं की गयी है।
कब से शुरू होगी सामान्य सेवा और रूट?
मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 से असर्वा-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26963/26964) की सामान्य सेवा शुरू हो जाएगी। बतायी जाती है कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन रद्द रहेगी। उदयपुर सिटी से यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे खुलेगी जो दिन में 10.25 बजे असर्वा (अहमदाबाद) स्टेशन पर पहुंचेगी।
वहीं वापसी में यह ट्रेन शाम 5.45 बजे असर्वा स्टेशन से खुलेगी और रात 10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव ज़वर, डुंगरपुर और हिम्मतनगर में होगा। यह एक 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है।
संभावना जतायी जा रही है कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने से निश्चित रूप से यात्रियों को गुजरात और राजस्थान के बीच आवाजाही करने में काफी सुविधा होने वाली है।