जेईई मेन 2026 के सेशन 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से फाइनल आंसर की और परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जेईई मेन के आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल जेईई मेन की परीक्षा के लिए 13,55,293 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 13,04,653 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। यानी रजिस्ट्रेशन करने वाले परीक्षार्थियों में से 96.26% छात्रों ने परीक्षा दी थी।
बता दें, जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। शुरुआती 5 दिनों में परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी और अंतिम दिन यानी 29 जनवरी को यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई। जेईई मेन के स्कोरकार्ड में परीक्षार्थी को अपना नाम, रोल नंबर, कुल मार्क्स, विषय के आधार पर अंक, रैंक और अन्य जानकारियां दी मिलेगी।
जेईई मेन की परीक्षा में 12 परीक्षार्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला है, जिनकी सूची आगे दी जा रही है -
- श्रेयस मिश्रा (दिल्ली)
- नरेंद्रबाबू गारी माहित (आंध्र प्रदेश)
- शुभम कुमार (बिहार)
- कबीर छिल्लर (राजस्थान)
- चिरंजीब कर (राजस्थान)
- भावेश पात्रा (ओडिशा)
- अनय जैन (हरियाणा)
- अर्णव गौतम (राजस्थान)
- पसला मोहित (आंध्र प्रदेश)
- माधव विरादिया (महाराष्ट्र)
- पुरोहित निमय (गुजरात)
- विवान शरद माहेश्वरी (तेलंगाना)