सोमवार यानी 2 फरवरी के पश्चिम बंगाल माध्यमिक की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूली जीवन की पहली बोर्ड परीक्षा। इस साल लगभग 9,71,340 परीक्षार्थी माध्यमिक की परीक्षा देने वाले हैं। हालांकि ऐसे महत्वपूर्ण समय में पढ़ाई और किताबों से बाहर ध्यान नहीं देने की सलाह ही हमेशा दी जाती है लेकिन बोर्ड की कुछ सलाहों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा नहीं होने पर आपकी परीक्षा तक रद्द और पूरा साल बर्बाद हो सकता है।
कौन-कौन सी बातों का विशेष ध्यान रखना है आवश्यक -
- परीक्षाकेंद्र के लिए निकलते समय ऑरिजीनल एडमिट कार्ड और रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर जाना होगा।
- परीक्षाकेंद्र के अंदर अभिभावकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा वरना रिजल्ट नहीं निकलेगा।
- परीक्षाकेंद्र में मोबाइल लेकर जाना मना है। अगर किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल बरामद होता है तो उसे परीक्षा से निष्कासित भी किया जा सकता है।
- स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे किसी गैजेट के साथ परीक्षाकेंद्र में प्रवेश करना सख्त मना है।
- परीक्षार्थी परीक्षा के 2 बजे खत्म होने के बाद ही प्रश्नपत्र लेकर केंद्र से बाहर निकल सकेंगे।
- परीक्षार्थी नकल करने की कोशिश न तो खुद करें और न ही इसमें किसी की मदद करें। पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित कर दिए जाएंगे।
Read Also | कल माध्यमिक: कोलकाता पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
परीक्षा से ठीक पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्देशिका जारी कर दी गयी है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए ही इन निर्देशों को जारी किया गया है। इसके साथ माध्यमिक बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जो 24 घंटे खुल रहेंगे।
माध्यमिक बोर्ड द्वारा जारी कंट्रोल रूम के नंबर आगे दिए जा रहे हैं :-
माध्यमिक सेंट्रल कंट्रोल रूम नंबर -
033-2321 3813
033-2359 2277
033-2337 2282
कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर : 033 2321 3811
बर्धमान क्षेत्रीय कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर : 034 2266 2377
मिदनापुर क्षेत्रीय कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर : 032 2227 5524
उत्तर बंगाल क्षेत्रीय कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर : 035 3299 9677
इसके अलावा आपातकाल जैसी परिस्थिति में भी संपर्क करने के लिए तीन नंबर जारी किए गए हैं - 033 2321 3089, 033 2321 3816, 033 2321 3216
बताया जाता है कि इन नंबरों पर माध्यमिक बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव व अतिरिक्त सचिव से सीधे संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से आश्वस्त किया गया है कि परीक्षार्थी, शिक्षक-शिक्षिका व अभिभावक अगर संबंधित नंबर पर संपर्क करते हैं तो उन्हें जरूर मदद पहुंचायी जाएगी।