🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल से, जानिए बोर्ड ने जारी किया कौन सा दिशा-निर्देश?

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जूते-मोजे पहकर परीक्षार्थियों के जाने पर लगी पाबंदी।

By Moumita Bhattacharya

Feb 01, 2026 20:00 IST

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षाएं (कक्षा 12वीं) कल यानी 2 फरवरी (सोमवार) से शुरू होने वाली है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सबसे पहले करवाने और उसका रिजल्ट भी सबसे पहले घोषित करने के लिए जाना जाता है। साल 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किया है जिसका पालन करना हर परीक्षार्थी के लिए अनिवार्य है।

News 18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दो पालियों में बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं ली जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। मिली जानकारी के अनुसार साल 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो इस साल छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या ज्यादा है। बताया जाता है कि इस साल लगभग 6 लाख 77 हजार 921 छात्र और 6 लाख 26 हजार 431 छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले हैं।

बताया जाता है कि राज्य भर के 38 जिलों में कुल 1523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से सिर्फ राजधानी पटना में 70 से अधिक परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षाकेंद्रों पर CCTV कैमरो और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

BSEB द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश :-

  1. इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य। ऐसा नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
  2. नकल को रोकने के लिए बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जूते-मोजे पहनकर आने पर रोक लगायी है। परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर परीक्षा देने जाने की सलाह दी गयी है। विशेष परिस्थितियों में जूते पहने जा सकते हैं।
  3. परीक्षार्थियों को अपने 50% सवालों के जवाब OMR शीट पर देने होंगे। ये सभी सवाल बहुवैकल्पिक हैं।
  4. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
  5. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की 2 स्तरों में तलाशी ली जाएगी।
Prev Article
कल से शुरू हो रही है प. बं. माध्यमिक की परीक्षा - कंट्रोल रूम नंबर जारी, कौन सी बातों का रखें ध्यान?
Next Article
भारत का "परीक्षा पे चर्चा" गिनीज बुक में दर्ज

Articles you may like: