🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फरवरी के तीसरे सप्ताह में SSC शुरू कर सकता है शिक्षक नियुक्ति की काउंसिलिंग!

शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास विषयों और जाति के आधार पर कितने रिक्त पद हैं, उसकी सूची भेज दी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 07, 2026 18:18 IST

फरवरी के तीसरे सप्ताह में कक्षा 11वीं-12वीं और 9वीं-10वीं स्तर की नियुक्ति के लिए पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास विषयों और जाति के आधार पर कितने रिक्त पद हैं, उसकी सूची भेज दी है।

हालांकि बताया जाता है कि यह सूची अभी तक SSC के पास नहीं पहुंची है। बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सूची गत शुक्रवार को भेजी गयी थी। इस सूची में कुछ समस्याएं होने की बात कही गयी है। आनंदबाजार पत्रिका की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन समस्याओं के दूर होते ही 'मैचिंग वैकेंसी' की सूची SSC के पास भेज दी जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि सोमवार अथवा मंगलवार तक यह सूची भेज देने की कोशिश की जाएगी।

SSC सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार अथवा मंगलवार क रिक्त पदों की सूची अगर मिल भी जाती है तो उसकी जांच करने में कम से कम 3-4 दिनों का समय लग जाएगा। इस वजह से अगर सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी के दूसरे सप्ताह तक SSC काउंसिलिंग की विज्ञप्ति जारी कर सकता है और तीसरे सप्ताह से 11वीं-12वीं स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग शुरू कर दी जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 31 अगस्त तक SSC को 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा कर लेना होगा। योग्य अभ्यर्थियों को SSC ही सिफारिश पत्र देगा। इसके बाद माध्यमिक बोर्ड ने नियुक्ति पत्र देगा। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे के मुताबिक सिफारिश पत्र देने की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होने वाली थी। 9वीं-10वीं स्तर पर दस्तावेजों की जांच 26 दिसंबर से ही शुरू होने वाली थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

संभावना जतायी जा रही है कि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा की वजह से काउंसिलिंग की प्रक्रिया के शुरू होने में थोड़ा विलंब हो रहा है। बता दें, 11वीं-12वीं स्तर पर काउंसिलिंग के लिए नौकरी गंवाने वाले 8299 'योग्य' शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया गया है। ऐसे शिक्षकों का ही कहना है कि राज्य में उच्च माध्यमिक की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने वाली है जो 27 फरवरी तक चलेगी।

उसके बाद विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसलिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में 11वीं-12वीं स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया को SSC पूरा कर लेना चाहता है। इसके बाद मार्च के शुरुआत में ग्रुप सी और ग्रुप डी की नियुक्ति के लिए परीक्षा होगी। इस वजह से शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक संपन्न होगी इसे लेकर संशय बना रह रहा है।

Prev Article
डिजिटल दुनिया ने ली खिलौनों की जगह, हाथों से फिसल रहा बचपन! वजह कहीं मोबाइल तो नहीं?

Articles you may like: