🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कौन सी OTT पर आएगी 'धुरंधर द रिवेंज'? फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोगुनी कीमत में बिके राइट्स

'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी OTT राइट्स लगभग दोगुने कीमत पर बिक गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 07, 2026 19:19 IST

पहले सिनेमाघर और उसके बाद OTT प्लेटफॉर्म पर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपनी धुआंधार पारी खेल रहा है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर द रिवेंज' का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी OTT राइट्स लगभग दोगुने कीमत पर बिक गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावे के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के OTT राइट्स बेचकर फिल्म के मेकर्स ने मोटी रकम कमायी है।

बता दें, फिल्म 'धुरंधर' OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है लेकिन इसका दूसरा पार्ट अथवा सिक्वल किसी अन्य OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाला है।

कौन से OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी 'धुरंधर द रिवेंज'?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 'धुरंधर द रिवेंज' का OTT राइट्स जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ने खरीदा है। बताया जाता है कि फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए OTT प्लेटफार्म ने फिल्म के मेकर्स को मोटी रकम चुकायी है। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के लिए OTT प्लेटफार्म ने पहली फिल्म के मुकाबले लगभग दोगुनी रकम से राइट्स खरीदे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के रिलीज होने से पहले ही OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने ही 'धुरंधर द रिवेंज' के राइट्स भी खरीदना चाहा था। दावा किया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म 'धुरंधर' के राइट्स खरीदने के लिए लगभग ₹85 करोड़ की कीमत चुकायी थी। वहीं 'धुरंधर द रिवेंज' के OTT राइट्स के लिए जियो हॉटस्टार ने लगभग दोगुना यानी करीब ₹150 करोड़ की भारी-भरकम रकम चुकायी है।

गौरतलब है कि हाल ही में यामी गौतम ने पुष्टि की है कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में उनका और भी कई स्टार्स का कैमियो रोल होने वाला है, जिसने दर्शकों में इस फिल्म के प्रति उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है।

Prev Article
'रामायण की सीता' साई पल्लवी बनेगी 'कल्कि 2898 AD' में दीपिका पादुकोण की जगह SUM 80!
Next Article
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज़ डेट बदली, अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

Articles you may like: