🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भौकाल मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया', बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी 'मिर्ज़ापुर : द मूवी'?

'मिर्ज़ापुर : द मूवी' फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें फिल्म के रिलीज होने की तारीख का पता चला है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 05, 2026 14:40 IST

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया की सुर्खियां फिल्म 'मिर्ज़ापुर : द मूवी' बटोर रहा है। वेब सीरिज के तौर पर इसके सभी सीजन्स को खूब पसंद किया गया था। अब बारी बड़े पर्दे की है। अली फज़ल (Ali Fazal) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म 'मिर्ज़ापुर : द मूवी' एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें फिल्म के रिलीज होने की तारीख का पता चला है।

चलिए जान लेते हैं कि बड़े पर्दे पर पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया कब अपना भौकाल मचाएंगे?

कब रिलीज हो रही 'मिर्ज़ापुर : द मूवी'?

फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स ने फिल्म 'मिर्ज़ापुर : द मूवी' के रिलीज होने की तारीख पर बना सस्पेंस आखिर खत्म कर दिया। एक्सेल मूविज़ की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें फिल्म रिलीज होने की तारीख की घोषणा की है। फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा हुआ है 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। देखिए 'मिर्ज़ापुर : द मूवी', 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

क्या है 'मिर्ज़ापुर : द मूवी' की स्टार कास्ट?

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म 'मिर्ज़ापुर : द मूवी' में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल के अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, मोहित मलिक, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान आदि प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

बता दें, 'मिर्ज़ापुर' वेब सीरिज प्राइम वीडियो पर आयी थी। इसके अब तक 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों सीजनों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर 'मिर्ज़ापुर : द मूवी' क्या कमाल दिखाती है।

Prev Article
ऑस्कर से कुछ हफ्ते पहले ईरान में मेहदी महमूदियान की गिरफ्तारी

Articles you may like: