सिनेमाहॉल में सारे पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने के बाद अब OTT प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाला है 'धुरंधर'। गत 5 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज होने के बाद से ही इसने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब दर्शक इसे घर में बैठकर आराम से इस फिल्म का आनंद उठा सकेंगे।
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल प्रमुख किरदारों में नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा जिस एक्टर के चर्चा हो रहा है वह है रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना।
आइए जान लेते हैं कि कब और किस OTT पर 'धुरंधर' लॉन्च होगी?
फिल्म 'धुरंधर' कमाई के मामले में साल 2025 की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक है। इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
यानी 1000 करोड़ का कारोबार करने वाली यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब सीधे आपके ड्राइंग रुम में दिखेगी। हालांकि इस फिल्म के OTT रिलीज को लेकर अभी तक फिल्म के मेकर्स ने कोई बयान जारी नहीं किया है। न ही OTT प्लेटफार्म की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गयी है।
पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार
'धुरंधर' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उसके बाद से ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसकी पुष्टि खुद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भी कर चुके हैं। 'धुरंधर 2' में भी अक्षय खन्ना महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे लेकिन इस फिल्म के लिए वह कोई शूटिंग नहीं कर रहे हैं।
बल्कि इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने पहले पार्ट में ही कर ली थी। यह एक तरह से फ्लैशबैक में उनकी कहानी को दिखाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'धुरंधर 2' की कहानी को इस तरह से लिखी गयी है कि इसमें आदित्य धर की ही फिल्म 'उरी' को भी जोड़ा गया है। इस वजह से फिल्म में विकी कौशल का कैमियो दिख सकता है।