🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

धर्मेंद्र, सतीश शाह और पीयूष पांडे को दिया जा रहा मरणोपरंत पद्म पुरस्कार

कौन-कौन से कलाकारों को मिलने वाला है पद्म पुरस्कार?

By Richa Roy, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 26, 2026 01:03 IST

गृह मंत्रालय ने भारतीय संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के तीन जाने-माने लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है। इस साल पद्म विभूषण पाने वाले दूसरे कलाकार वायलिनिस्ट एन राजम हैं।

पद्म भूषण विजेताओं में सिंगर अलका याग्निक, एक्टर ममूटी और ऐड प्रोड्यूसर स्व. पीयूष पांडे शामिल हैं। पीयूष पांडे को भी मरणोपरंत ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

वहीं पद्म श्री विजेताओं में एक्टर सतीश शाह, आर माधवन, अनिल रस्तोगी, अरविंद वैद्य, राजेंद्र प्रसाद, भरत सिंह भारती शामिल हैं। इसके साथ ही बंगाल से प्रसेनजीत चटर्जी को भी पद्म श्री मिल रहा है। इनमें से एक्टर सतीश शाह को मरणोपरंत यह पुरस्कार प्रदान किया जाने वाला है।

पूरी सूची में पांच पद्म विभूषण, 113 पद्म श्री और 13 पद्म भूषण पुरस्कार शामिल हैं। इनमें से 16 मरणोपरांत दिए गए। धर्मेंद्र के साथ, सतीश शाह और पीयूष पांडे को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

पद्म विभूषण को भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार माना जाता है। इसके बाद पद्म भूषण और पद्म श्री आते हैं। धर्मेंद्र को 2012 में पद्म भूषण मिला था। ममूटी को 1998 में पद्म श्री मिला था। ममूटी के दो पद्म अवॉर्ड के बीच सबसे लंबा गैप लगभग 27 साल का है।

Prev Article
क्या हिंदी में भी बनने वाली है 'काकाबाबु' सीरिज? प्रसेनजीत चटर्जी ने किया कौन सा खुलासा? जानिए यहां
Next Article
ये नया हिंदुस्तान है - ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी : 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर आउट

Articles you may like: