🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'डॉन 3' गयी ठंडे बस्ते में, फरहान अख्तर कर रहे हैं 'जी ले ज़रा' पर फोकस, बड़ा Update

फरहान अख्तर ठंडे बस्ते में जा चुकी अपनी फिल्म 'डॉन 3' से ध्यान हटाकर अपनी सालों पुरानी फिल्म पर एक बार फिर से फोकस करने की तैयारी कर रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jan 29, 2026 18:26 IST

फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर सिंह ने अपने हाथ खींच लिए हैं। इसके बाद से ही फिल्म के ही बंद होने की अटकले लगने लगी थी। इस प्रोजेक्ट से प्रेग्नेंसी की वजह से कियारा आडवाणी और अन्य कारणों से विक्रांत मैसी पहले ही बाहर हो चुके हैं। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ठंडे बस्ते में जा चुकी अपनी फिल्म 'डॉन 3' से ध्यान हटाकर अपनी सालों पुरानी फिल्म पर एक बार फिर से फोकस करने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर 'डॉन 3' को लेकर अफवाह उड़ी थी कि फिल्म के OG डॉन यानी शाहरुख खान वापसी करने वाले हैं लेकिन यह सिर्फ तभी होगा जब एटली इस फिल्म का निर्देशन करें।

साल 2021 में फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले ज़रा' की घोषणा की थी। उन्होंने पिछले साल दिसबंर में एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि फिल्म के लिए तीनों एक्ट्रेसेस की डेट्स लेना बहुत मुश्किल था। दावा किया जा रहा है कि अब सब कुछ सुलझ गया है। 5 साल बाद अब टीम जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है।

X

Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'डॉन 3' की कास्टिंग फिलहाल एक लंबी प्रक्रिया है। इसलिए फरहान अख्तर अपना ध्यान 'जी ले ज़रा' पर लगा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फरहान अख्तर के लिए फिल्म 'जी ले ज़रा' हमेशा से ही बहुत खास रही है। 'डॉन 3' की कास्टिंग में समय लगने वाला है। इसलिए उन्होंने अपनी टीम के साथ फिर से 'जी ले ज़रा' को लेकर बातचीत शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'जी ले ज़रा' की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। अगर तीनों एक्ट्रेसेस की डेट्स मैच हो जाती है तो 'जी ले ज़रा' इस साल यानी 2026 के मध्य से शुरू हो सकती है। सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि फरहान अख्तर ने 'जी ले ज़रा' की तीनों एक्ट्रेसेस से बातचीत भी शुरू कर दी है। उन्हें उम्मीद भी है कि उनकी डेट्स मैच हो जाएंगी। अब जरूरत है तो बस एक कॉमन स्लॉट ढूंढने की।

Prev Article
अरिजीत सिंह का बड़ा ऐलान: अब नहीं गाएंगे बॉलीवुड के लिए
Next Article
ये नया हिंदुस्तान है - ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी : 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर आउट

Articles you may like: