बॉलीवुड के किंग खान की जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, शाहरुख खान ने खुद ही उस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान ने अपनी फिल्म की रिलीज का डेट रिविल किया है। उन्होंने डेट रिलीज टिजर को शेयर करते हुए फिल्म में अपने लुक की एक झलक भी दिखाई है। महज 45 सेकंड के इस टिजर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
टिजर की शुरुआत में लिखा हुआ दिखाई देता है, 'इट्स टाइम टू रोर' (It's time to roar)। इसके बाद कांच की एक छत को तोड़ते हुए शाहरुख खान की दमदार एंट्री होती है। अंत में फिल्म का खून टाइटल दिखाया जाता है, 'King' और फिल्म के रिलीज की डेट भी बतायी जाती है।
शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'King' इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीजिंग डेट 24 दिसंबर 2026 है। इसके साथ हैशटैग आता है इट्स किंग टाइम, इट्स किंग डेट अनाउंसमेंट। बता दें, फिल्म 'King' का टिजर शाहरुख खान ने पिछले साल अपने जन्म दिन पर रिलीज किया था। उसे भी पसंद किया गया था।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुआल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नजर आए थे।
आखिरीबार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर साल 2023 में देखा गया था। उस साल उनकी 3 फिल्में रिलीज हुई थी जिसमें 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' शामिल है। उसके बाद से शाहरुख बड़े पर्दे से पूरी तरह ही ओझल रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर से फिल्म 'King' के साथ शाहरुख खान धमाल मचाने आने वाले हैं। बता दें, फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं।