🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अपना स्पाई यूनिवर्स खड़ा कर रहे हैं आदित्य धर!' धुरंधर 2' में होगी 'उरी' फेम विक्की कौशल की एंट्री?

फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आने वाले हैं विक्की कौशल। कितनी है इस खबर में सच्चाई?

By Moumita Bhattacharya

Jan 23, 2026 17:41 IST

47 दिनों में आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 828.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बात अगर वर्ल्डवाइड की करें तो यह आंकड़ा 1287 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। फिल्म का सिक्वल भी आने वाला है लेकिन इस बीच एक बड़ी सुगबुगाहट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आने वाले हैं विक्की कौशल। कितनी है इस खबर में सच्चाई?

दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' में आदित्य धर की ही फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' स्टार विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इसके साथ ही आदित्य धर अपना खुद का स्पाई यूनिवर्स खड़ा कर रहे हैं। क्या यह सच है?

आज तक की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आदित्य धर धुरंधर यूनिवर्स बनाने की योजना कर रहे हैं। लेकिन दोनों फिल्मों की कहानियों की टाइमलाइन में काफी अंतर है। बताया जाता है कि इस अंतर के बावजूद फिल्म 'धुरंधर 2' में बहुत ही चतुराई के साथ 'उरी' के एक ट्रैक को जोड़ा गया है।

फिल्म 'धुरंधर 2' में विक्की कौशल कौमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें वह अपनी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के किरदार विहान शेरगिल में ही नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि यह किरदार साल 2016 में ही सेट है।

क्या स्क्रीन शेयर करेंगे विक्की और रणवीर?

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों कहानियों की टाइमलाइन में अंतर होने के बावजूद बहुत ही चतुराई के साथ 'उरी' के ट्रैक को फिल्म 'धुरंधर 2' से जोड़ा गया है। लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विक्की कौशल और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे या नहीं।

बताया जाता है कि फिल्म के क्रॉसओवर को बहुत ही चालाकी के साथ दिखाया जाएगा। विक्की ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल ही कर ली थी। हालांकि अभी तक इन खबरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।

जहां तक विक्की कौशल और डायरेक्टर आदित्य धर के रिश्तों की है, तो दावा किया जाता है कि विक्की आदित्य के फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं। आदित्य धर ने 2019 में फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। यह फिल्म विक्की कौशल के लिए भी बहुत खास मानी जाती है क्योंकि विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम फिल्म 'उरी' के अपने किरदार विहान के नाम पर ही विहान कौशल रखा है।

Prev Article
नयी मुसीबत में घिरे पलाश मुच्छल, फिल्म में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप
Next Article
ये नया हिंदुस्तान है - ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी : 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर आउट

Articles you may like: