🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लिया यह बड़ा फैसला!

रोहित शेट्टी के घर के बाद फायरिंग की इस घटना को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में ही हड़कंप सा मच गया है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 01, 2026 19:27 IST

रविवार की सुबह मायानगरी मुंबई का जुहू इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थोड़ी देर के लिए तो लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आया लेकिन बाद में पता चला कि गोलीबारी की यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई है।

खास बात यह रही कि जिस समय गोलीबारी की यह घटना घटी, तब रोहित शेट्टी अपने घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन द इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने घटना को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

रोहित शेट्टी का बड़ा फैसला

रोहित शेट्टी के घर के बाद फायरिंग की इस घटना को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में ही हड़कंप सा मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में करीबी सूत्रों के हवाले से डायरेक्टर का बड़ा अपडेट आया है। आज तक की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने अगले 2 दिनों तक के लिए अपने सभी प्लान्स को रद्द कर दिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने करीबी दोस्तों जैसे अजय देवगन आदि से भी अगले कम से कम 48 घंटों तक उनके घर न आने की सलाह दी है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। रोहित ने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों से घर न आने के लिए कहा है और वह उनसे फोन व मैसेज के जरिए संपर्क में हैं।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी कबूली है।

IFTDA ने जतायी चिंता

HT की मीडिया रिपोर्ट में IFTDA के एक बयान के हवाले से कहा गया है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री सकते में हैं। ऐसी घटनाएं असुरक्षा और डर का माहौल पैदा कर देती हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। IFTDA की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की गयी है कि वे इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखें ताकि इस तरह की घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के आत्मविश्वास को न तोड़ पाए।

इसके साथ ही IFTDA ने मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई करेगी और घटना में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर रोहित शेट्टी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाएगी।

Prev Article
'डॉन 3' गयी ठंडे बस्ते में, फरहान अख्तर कर रहे हैं 'जी ले ज़रा' पर फोकस, बड़ा Update
Next Article
ये नया हिंदुस्तान है - ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी : 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर आउट

Articles you may like: