🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पाकिस्तान में Netflix पर #1 पर ट्रेंड कर रहा है 'धुरंधर', सिनेमाहॉल में था बैन

पाकिस्तान में भी दर्शक समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह फिल्म इतनी क्यों चर्चाओं में रही है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 02, 2026 19:27 IST

सिनेमाघरों में बंपर कमाई के बाद अब आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' OTT प्लेटफार्म Netflix पर भी #1 ट्रेंड कर रहा है। यह हम सिर्फ भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान के Netflix का रिजल्ट भी आपको बता रहे हैं। OTT पर रिलीज होने के बाद से ही पाकिस्तान में यह फिल्म #1 पर ट्रेंड कर रहा है यानी इसे खूब देखा जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान में फिल्म 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज करने पर बैन लगा दिया गया था।

OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होने के कुछ दिनों के अंदर ही पाकिस्तान में 'धुरंधर' के #1 ट्रेंड होने लगा है। इससे ही समझ में आता है कि पाकिस्तान में भी दर्शक समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह फिल्म इतनी क्यों चर्चाओं में रही है। सोशल मीडिया पर पिछले सप्ताहांत का पाकिस्तान के Netflix का एक स्क्रिन शॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें यह ट्रेंड पर #1 दिख रहा है। HT में दावा किया गया है कि उन्होंने फिल्म के बारे में पता किया तो यह फिल्म पाकिस्तान में पिछले शनिवार से #1 पर ट्रेंड कर रहा है।

गौरतलब है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 सप्ताह बाद यह फिल्म शुक्रवार (30 जनवरी) को OTT पर रिलीज हुई है।

क्या है कहानी?

फिल्म 'धुरंधर' स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म कुछ कल्पनात्मक कहानियों के साथ-साथ संसद भवन पर हमला, एयर इंडिया विमान अपहरण आदि सच्ची घटनाओं पर भी आधारित है। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा रहा है, इस वजह से इस फिल्म को भी पाकिस्तान में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। हालांकि अब यह फिल्म OTT प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

Reddit पर कुछ पाकिस्तानी दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की है और लिखा है कि इस फिल्म को देखकर यह समझ में आता है कि रिसर्च की गयी है। सिर्फ सुरमा, 'आदाब' और 'जनाब' के साथ पाकिस्तानी को दिखाने की कोशिश नहीं की गयी है। साथ ही फिल्म के पार्ट 2 से बड़ी उम्मीदें होने की बात भी कही गयी है। एक अन्य पाकिस्तानी दर्शक ने लिखा है, "मैं एक पाकिस्तानी हूं और मुझे धुरंधर बहुत पसंद आयी है।"

बता दें, वर्ल्डवाइड फिल्म 'धुरंधर' ने करीब ₹1300 करोड़ का व्यापार किया है। यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी नजर आएं हैं।

Prev Article
सोमवार की सुबह-सुबह अरिजीत सिंह के घर पहुंचे आमिर खान, पर क्यों? जानिए यहां
Next Article
ये नया हिंदुस्तान है - ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी : 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर आउट

Articles you may like: