पिछले साल 5 दिसंबर को आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाहॉल में रिलीज हुई थी। फिल्म ने धुआंधार बैटिंग की। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त जैसे सितारे भी नजर आए थे। लेकिन पूरी लाइमलाइट रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने लूट ली थी। फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज होने के साथ ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी थी।
आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 मिनट पर फिल्म 'धुरंधर' के पार्ट 2 यानी फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए निर्देशक आदित्य धर ने लिखा है, 'ये नया हिंदुस्तान है - ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'। हालांकि इस टीजर को देखकर फैंस को थोड़ा झटका जरूर लगा है क्योंकि टीजर में सिर्फ पहले पार्ट 'धुरंधर' की ही झलकियां देखने को मिली है।
किसी यूजर ने इसे स्कैम बताया तो किसी ने लिखा - चुना लगा दिया।
Yeh Naya Hindustan hai Yeh ghar mein ghusega bhi Aur maarega bhi
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) February 3, 2026
Dhurandhar: The Revenge
Teaser Out Now
#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay… pic.twitter.com/FIkLkI7q8t
हालांकि टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म 'धुरंधर 2' थोड़ी मुश्किलों में भी फंस गयी है। मुंबई पुलिस ने 'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर की है। यह FIR साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने को लेकर दर्ज की गयी है। आरोप है कि फिल्म के लोकेशन मैनेजर ने जानबूझकर अधिकारियों के आदेशों को ताक पर रखते हुए हाई सिक्योरिटी वाले ज़ोन में ड्रोन उड़ाया।
बता दें, फिल्म 'धुरंधर' OTT प्लेटफार्म Netflix पर रिलीज हो चुका है। हालांकि इसके सिक्वल 'धुरंधर : द रिवेंज' को देखकर मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार फिल्म के दूसरे पार्ट को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है।